बांकेबाजार के युवक की गला रेत कर हत्या, कार में मिला शव

गया। गला रेतकर रौशनगंज थाना के आंजन गांव निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) की हत्या रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 06:30 AM (IST)
बांकेबाजार के युवक की गला रेत कर हत्या, कार में मिला शव
बांकेबाजार के युवक की गला रेत कर हत्या, कार में मिला शव

गया। गला रेतकर रौशनगंज थाना के आंजन गांव निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) की हत्या रविवार की रात कर दी गई। उसका शव बाजू बिगहा गांव के समीप स्टेट हाईवे 101 के पास कार से बरामद हुआ। कार उसी की थी, जिसे वह भाड़े पर चलाता था।

राजेश का मूल घर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के रोरीडीह गांव में था। लेकिन आंजन गांव में अपने ननिहाल में पूरे परिवार के साथ बस गया था। उसकी पत्नी मदनपुर प्रखंड के अंतर्गत सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है। राजेश भी पत्नी के साथ ही डेरा लेकर लगभग 7 से 8 वर्षों से मदनपुर में ही रहता था। बांकेबाजार थानाध्यक्ष प्रभात शरण ने घटना पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक जमीन ब्रोकर का काम करता था।

मृतक के भगीना आशुतोष कुमार ने बताया कि वे स्थानीय स्तर पर बालू छरी का आपूर्तिकर्ता का काम करते थे। बताया गया कि एक कागज पर मृतक का नाम राजेश कुमार पिता रामसेवक प्रसाद ग्राम आंजन कुम्भी भी लिखा पाया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक कुछ देर हत्यारों के जाने के बाद भी जिदा रहा होगा और अंतिम होश के समय अपना पहचान के लिए स्वयं लिखा होगा।

इधर, मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम कार का भाड़ा मिलने पर राजेश किसी को कहीं पहुंचाने गए थे। जिसकी जानकारी उसे नहीं है। टिकारी के एसडीपीओ नागेन्द्र सिंह ने बताया है कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी