शहर से लेकर गांव तक कुर्बानी के संदेश के साथ मनी बकरीद, महामारी को देख घरों में अदा की गई नमाज

रोहतास जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ बकरीद मनाई गई। बच्चे बूढ़े से लेकर जवान साफ-सुथरे परिधान में तैयार होकर अपने घरों में ही नमाज अदा की। ऐसी कुर्बानी अल्हा की नजर में बहुत ही उम्दा व अफजल है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:34 PM (IST)
शहर से लेकर गांव तक कुर्बानी के संदेश के साथ मनी बकरीद, महामारी को देख घरों में अदा की गई नमाज
सासाराम में बकरीद पर्व पर फ्लैग मार्च करते एसपी आशीष भारती। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ बकरीद मनाई गई। बच्चे, बूढ़े से लेकर जवान साफ-सुथरे परिधान में तैयार होकर अपने घरों में ही नमाज अदा की। इसके अलाव शहर के मदार दरवाजा, पोस्ते खां, कबीरगंज, मोगलपुरा, इमली आदम खां, शाहजुमा, बड़ा शेखपुरा, खिलनगंज मजिस्द, बरादरी, शहजलालपीर, सलीमशाह तकिया मस्जिद, शेरगंज मस्जिद, पानी रौजा मजिस्द , आलमगंज मजिस्द के अलावा शहर के अन्य मस्जिदों में  कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सिर्फ मौलवी के द्वारा नमाज अदा की गई।

नमाजियों ने विश्वशांति व आपसी भाईचारा की दुआएं मांगी। इस अवसर मुसलमान समाज के लोगों ने अपने तकरीर में कहा कि धन हो या दौलत, औलाद हो या ओहदा सब यहीं रह जाते है। इसलिए ईमानवाले  ईमान और इंसानियत की राह में कुर्बानी करो। ऐसी कुर्बानी अल्हा की नजर में बहुत ही उम्दा व अफजल है।

बताया  कि कुर्बानी मर्द औरत दोनों पर वाजिब है। मुसाफिर पर कुर्बानी वाजिब नहीं, वह सुन्नत है। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद- उल-जोहा की बधाई दी।  घर के बड़े अपने-अपने घर में जानवर की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरु किया। इसके बाद घरों में बने लजीज व्यंजनों के खाने-पीने का दौर शुरु हुआ। लोगों ने सेवई व अन्य पकवानों का आनंद उठाया।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि पर्व को ले प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने जिलावासियों को दी बकरीद की बधाई

कुर्बानी का पर्व बकरीद उर्फ इर्द- उल-अजहा को लेकर जिलावासियों को एसपी आशीष भारती ने बधाई दी। एसपी ने लोगों से अपील की कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग शांतिपूर्ण ढग़ से अपने-अपने घरों में बकरीद का पर्व मनाएं। अपने संदेश में कहा कि अनुपम त्याग और बलिदान का यह प्रतीक पर्व जीवन में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

chat bot
आपका साथी