भ्रांतियों से बचें, कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं: जदयू

गया जदयू के वर्चुअल सम्मेलन में जिले भर के नेताओं ने भाग लिया। जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने सम्मेलन के बारे में कहा कि जिला में 24 प्रखंड अध्यक्ष चार सेक्टर अध्यक्ष 10 विधानसभा प्रभारी तीन लोक सभा प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM (IST)
भ्रांतियों से बचें, कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं: जदयू
भ्रांतियों से बचें, कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं: जदयू

गया : जदयू के वर्चुअल सम्मेलन में जिले भर के नेताओं ने भाग लिया। जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने सम्मेलन के बारे में कहा कि जिला में 24 प्रखंड अध्यक्ष ,चार सेक्टर अध्यक्ष, 10 विधानसभा प्रभारी, तीन लोक सभा प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे। 43 कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का संबोधन सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 प्लस सभी वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन अवश्य रूप से लगाना चाहिए। कोई भी अफवाह में नहीं आएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भीड़भाड़ से बचें। कोविड प्रोटोकॉल को पालन करें। मास्क को जरूर लगाएं। बिहार में लाकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को खाना खिलाने के लिए सामुदायिक रसोई खोल रखी थी। भोजन के अलावा छोटे बच्चों को फल ,दूध दिया गया। मुख्यमंत्री का आपदा से निपटने की तैयारी की प्रशंसा की गई।

इधर, वर्चुअल सम्मेलन से जुड़े जिला जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, बिहार प्रदेश पटना सभा में उपस्थित चंदन कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी। साथ ही कोरोना काल में राज्य की जरूरतों को पूरा करने, गरीबों को सामुदायिक रसोई से दोनों वक्त खाना खिलाने, मुफ्त टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। इधर, बिहार प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मगध प्रमंडल के संगठन प्रभारी शिवनाथ कुमार निराला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश को एकाग्र होकर सुना। कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष को व प्रदेश अध्यक्ष को जिले की समस्याओं से भी अवगत कराया। वहीं वर्चुअल सम्मेलन में गया जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता मुनेश्वर सिंह के आवास पर कई साथी जुड़े। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जनता दल यू के साथियों की भूमिका सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना से बचाओ के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कोरोना काल में कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरा यह बिहार राज्य के लिए गौरव की बात है। मास्क को अंग वस्त्र का हिस्सा बनाना चाहिए। जदयू नेता विनोद कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को सराहा।

chat bot
आपका साथी