करमाइन मोड़ पर ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या

टिकारी। जिले में अपराध चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या लूट जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे है। जिले के आंती थाना क्षेत्र स्थित करमाइन मोड़ पर बीती रात बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। युवक की पहचान खटनही टोला मौला बिगहा ग्राम निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ फेंकन यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद डीएसपी नागेंद्र सिंह आंती थाना कोंच थाना की पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 08:50 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 08:50 PM (IST)
करमाइन मोड़ पर ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या
करमाइन मोड़ पर ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या

टिकारी। जिले में अपराध चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे है। जिले के आंती थाना क्षेत्र स्थित करमाइन मोड़ पर बीती रात बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। युवक की पहचान खटनही टोला मौला बिगहा ग्राम निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ फेंकन यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद डीएसपी नागेंद्र सिंह, आंती थाना, कोंच थाना की पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।

आंती रफीगंज मुख्य पथ में करमाइन मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह लोगों ने लावारिस हालात में एक ऑटो को देखा। जिसकी सूचना आंती थाना की पुलिस को दी गई। जब आंती थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने छानबीन की तो ऑटो से कुछ दूरी पर गेहूं खेत में सतीश का शव फेंका मिला। उसकी हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हत्या की घटना के विरोध में आंती-रफीगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया है। परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम 7 बजे से सतीश का मोबाइल बंद बता रहा था। रिजर्व में कही दूर चले जाने की आशंका के साथ अनहोनी का डर देर रात्रि सतीश के घर नही लौटने पर सताने लगी थी। घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील

घटना की जानकारी होते ही मौके पर टिकारी डीएसपी नागेंद्र सिंह, कोंच थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, आंती थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार दल बल के साथ पहुंचे और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, पुलिस इसका जवाब ढूंढ रही है। घटनास्थल के समीप से युवक का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

chat bot
आपका साथी