Aurangabad Panchayat Chunav Result: आज औरंगाबाद सदर प्रखंड के 1525 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना शुरू

प्रत्याशी अपनी जीत की कामना लिए सुबह उठकर पूजा-पाठ कर बाद मतगणना केंद्र की ओर कूच कर गए। सदर प्रखंड के 97 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। जिसमें 46 पुरुष व 51 महिला सदस्य शामिल हैं। वहीं दो वार्ड सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:50 AM (IST)
Aurangabad Panchayat Chunav Result: आज औरंगाबाद सदर प्रखंड के 1525 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना शुरू
मतगणना केंद्र पर पहुंचते प्रत्‍याशी व प्रतिनिधि, जागरण फोटो।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। अब से कुछ ही घंटे बाद औरंगाबाद सदर प्रखंड के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने लगेगा। कुल 1525 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। हर प्रत्याशी अपनी जीत की कामना के लिए सुबह उठकर मंदिरों में पूजा-पाठ कर बाद मतगणना केंद्र की ओर कूच कर गए। सदर प्रखंड के 97 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। जिसमें 46 पुरुष व 51 महिला सदस्य शामिल हैं। वहीं दो वार्ड सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हो गया।

प्रथम चरण के औरंगाबाद सदर प्रखंड के 15 पंचायतों के सभी प्रत्याशियों के वोटों की गिनती सीडीएलयू में बनाए गए मतगणना केंद्र किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय स्थित मतगणना कक्ष में कुछ ही देर बाद शुरू होगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि मतगणना शुरू होते ही एक 30 से 50 मिनट के अंदर मुखिया का परिणाम सामने आ जाएगा। जिला परिषद का परिणाम आने में करीब चार घंटे लगेंगे। पंचायत समिति का परिणाम एक घंटे में जारी हो सकेगा।

325 कर्मी करेंगे मतगणना

किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में कुल 325 कर्मी मतगणना का कार्य करेंगे। इसके लिए 82 टेबल बनाए गए हैं। पंच व सरपंच के लिए 11-11 टेबल पर मतगणना होगा। मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के लिए 15-15 टेबल बनाया गया है। प्रत्येक इवीएम वाला टेबल पर तीन और मतपत्र वाला टेबल पर चार कर्मी लगाए गए हैं। विभागीय निर्देशानुसार 26 और 27 सितंबर दोनों दिन मतगणना किया जाना है।

यह भी पढ़ें : LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आने लगेंगे रिजल्‍ट; सजने लगीं फूलों की दुकानें

chat bot
आपका साथी