Aurangabad Panchayat Chunav 2021: औरंगाबाद में 22 में से पांच पंचायत समिति सदस्य दोबारा जीते, दो पंचायत समिति सीटों पर चुनाव नहीं

औरंगाबाद में अधिकांश पंचायत समिति सदस्य चुनाव हार गए। 22 में से मात्र पांच पंचायत समिति सदस्य दोबारा जीतने में सफल रहे हैं। 1381 मत लाकर गोठौली पंचायत से रंजीत जीते। धनगाईं पंचायत से प्रमुख धनीकलाल मंडल भी जीते।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:32 PM (IST)
Aurangabad Panchayat Chunav 2021: औरंगाबाद में 22 में से पांच पंचायत समिति सदस्य दोबारा जीते, दो पंचायत समिति सीटों पर चुनाव नहीं
औरंगाबाद में 22 में से पांच पंचायत समिति सदस्य दोबारा जीते

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : पंचायत चुनाव में बदलाव की बयार बह रही है। अधिकांश पंचायत समिति सदस्य चुनाव हार गए। 22 में से मात्र पांच पंचायत समिति सदस्य दोबारा जीतने में सफल रहे हैं जिसमें निवर्तमान प्रमुख धनिक लाल मंडल, उपप्रमुख प्रभावती देवी, गोठौली पंचायत से समिति सदस्य रंजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, भोपतपुर पंचायत से बलजीत कुमार का नाम शामिल है। अधिकांश सदस्य चुनाव हार गए हैं।

दो पंचायत समिति सीटों पर चुनाव नहीं हुआ

बारुण पंचायत अधिसूचित क्षेत्र हो गया है जिस कारण दो पंचायत समिति सीटों पर चुनाव नहीं हुआ। पहले यहां पंसस की कुल संख्या 24 थी। पिपरा पंचायत के क्षेत्र संख्या एक से प्रियंका राज, दो से रीतेश कुमार सिंह, धनगाईं पंचायत के क्षेत्र संख्या तीन से धनिकलाल मंडल, चार से सत्येंद्र सिंह एवं गोठौली पंचायत के क्षेत्र संख्या पांच से चंद्रशेखर सिंह एवं छह से रंजीत सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। काफी विरोध के बावजूद रंजीत चुनाव जीतने में सफल रहे।

रिंकी को सबसे अधिक 2867 मत मिले, प्रमुख एवं उपप्रमुख को लेकर सरगर्मी तेज

 क्षेत्र संख्या सात से संजू देवी, आठ से मंजू देवी, नौ से जयप्रकाश सिंह, 10 से निवर्तमान उपप्रमुख प्रभावती देवी, 11 से गीता देवी, 12 से बलजीत सिंह, 13 से उषा देवी, 14 से ललीता कुमारी एवं 15 से रिंकी देवी जीतने में सफल रहे हैं। रिंकी को सबसे अधिक 2867 मत मिले हैं। क्षेत्र संख्या 19 से फुलकुमारी देवी, 20 से सुनील गुप्ता, 22 से उषा देवी, 23 से तिलवा देवी एवं 24 से विद्यासागर राम जीतने में सफल रहे हैं। अब यहां प्रमुख एवं उपप्रमुख को लेकर सरगर्मी तेज होगी। 

chat bot
आपका साथी