अतरी की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी हत्या मामले में दोषी करार, भेजी गई जेल

गया प्रदेश का चर्चित सुमारीक यादव हत्याकांड में अतरी की पूर्व विधायक कुन्ती देवी को न्यायालय ने मंगलवार को दोषी करार दिया गया है। सजा की बिन्दु पर सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की गई है। पूर्व विधायक कुन्ती देवी न्यायालय के समक्ष व्हील चेयर पर पेश हुयी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:14 PM (IST)
अतरी की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी हत्या मामले में दोषी करार, भेजी गई जेल
अतरी की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी हत्या मामले में दोषी करार, भेजी गई जेल

गया : प्रदेश का चर्चित सुमारीक यादव हत्याकांड में अतरी की पूर्व विधायक कुन्ती देवी को न्यायालय ने मंगलवार को दोषी करार दिया गया है। सजा की बिन्दु पर सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की गई है। पूर्व विधायक कुन्ती देवी न्यायालय के समक्ष व्हील चेयर पर पेश हुयी। विधायक के अधिवक्ता शकील अहमद एवं अरूण कुमार ने न्यायालय से प्रार्थना की कि उन्हें जेल में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाय। फैसला सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। न्यायिक हिरासत के तहत कुन्ती देवी को केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया। हत्याकांड का ट्रायल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह के न्यायालय में चल रहा है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मसुद मंजर ने बहस करते हुए न्यायाधीश को बताया कि सभी गवाहों ने अभियोजन के पक्ष में गवाही दी है। सुमारीक यादव की हत्या राजनीति के तहत कर दी गई थी। घटना के दिन सुमारीक यादव व विजय यादव अन्य लोगों के साथ जदयू कार्यालय से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ही कुन्ती देवी उनका पुत्र रंजीत यादव, विवेक कुमार, रंजीत का साला पंकज यादव एवं अन्य चार-पांच लोगों ने उसे रोक लिया। कुन्ती देवी बोली कि मारो इसको, इसी के कारण चुनाव हार गए हैं। सभी ने मिल कर सुमारीक यादव को लाठी व रॉड से मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई विजय यादव के बयान पर नीमचक बथानी थाना में कांड संख्या 21/2013 दर्ज कराया गया था। सूचक के अधिवक्ता अमरेन्द्र नारायण सिन्हा ,पंकज नयन एवं ज्योति कुमार सिन्हा ने बताया कि अतरी के वर्तमान विधायक रंजीत यादव जो कुन्ती देवी का पुत्र है। कांड में उसका भी नाम है। अपर लोक अभियोजक मसुद मंजर ने बताया कि एसीजेएम दस की अदालत में संज्ञान के लिए रिकार्ड लंबित है। उन्होंने बताया कि रंजीत यादव की ओर से न्यायालय में हवाई जहाज का टिकट दिया गया है और कहा गया है कि घटना के दिन वह नहीं था। राजनीति के तहत फंसाया गया है। एसीजेएम दस ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया है कि हवाई अड्डा का सीसीटीवी फुटेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाय। उसके लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक के माध्यम से पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है। यहां बता दें कि कुन्ती देवी के पति पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव हत्या के एक अन्य मामले में सजायाफ्ता हैं और गया केंद्रीय कारा में बंद हैं।

chat bot
आपका साथी