नवादा में जीत का जश्न मना रहे लोगों पर हमला, फायरिंग, लोहरपुरा गांव की घटना, मारपीट में विजयी मुखिया के छह समर्थक जख्मी

लोहरपुरा गांव में शुक्रवार की रात हमला किया गया। जश्न मना रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में जख्मी हुए छह लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:26 PM (IST)
नवादा में जीत का जश्न मना रहे लोगों पर हमला, फायरिंग, लोहरपुरा गांव की घटना, मारपीट में विजयी मुखिया के छह समर्थक जख्मी
नवादा में जीत का जश्न मना रहे लोगों पर किया गया हमला

 संवाद सहयोगी, नवादा : मुखिया पद पर जीत का जश्न मना रहे कादिरगंज सहायक थाना के लोहरपुरा गांव में शुक्रवार की रात हमला किया गया। जश्न मना रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में जख्मी हुए छह लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में रामचंद्र महतो, राजेंद्र महतो, दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार, रेणु देवी, राहुल कुमार शामिल हैं। घायलों ने बताया कि मुखिया पद पर उनके प्रत्याशी प्रीति आदर्शी की जीत हुई है। इसी जीत पर सभी लोग खुशी मना रहे थे। तभी 10-15 की संख्या में लोग आए और मारपीट करना शुरू कर दिया।

 जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। 

घायलों ने बताया कि मारपीट कर रहे लोगों को कहना था कि प्रीति को क्यों वोट दिया। मारपीट व फायरिंग का आरोप पूर्व मुखिया सिहन्ता देवी के समर्थकों पर है। बता दें कि लोहरपुरा पंचायत में प्रीति आदर्शी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हें। इनके पहले सिहन्ता देवी दो बार मुखिया रह चुकी हैं। गोलीबारी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर कादिरगंज ओपी की पुलिस वहां पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना है। जिसमें कुछ लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल थाना में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी