सेना के लांसनायक गया जंक्‍शन पर चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, बंगाल से आए थे लेकर

रेल पुलिस की टीम ने गया जंक्शन पर मंगलवार की रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहे सेना के लांस नायक को चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनिल कुमार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खेर थाना क्षेत्र के माया रामगढ़ी निवासी हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:23 PM (IST)
सेना के लांसनायक गया जंक्‍शन पर चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, बंगाल से आए थे लेकर
पुलिस गिरफ्त में लांसनायक व शराब की बोतलें दिखाते रेल पुलिस के पदाधिकारी। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। रेल पुलिस की टीम ने गया जंक्शन पर मंगलवार की रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहे सेना के लांस नायक को चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनिल कुमार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खेर थाना क्षेत्र के माया रामगढ़ी निवासी हैं। वे वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की यूनिट जाट रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर कार्यरत है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस टे्रन से जवान को पकड़ा गया। गया जंक्शन पर जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई, टीम ने कोच संख्या डी-वन की बर्थ संख्या 33 पर सफर कर रहे यात्री के बैग की जांच की। जांच में चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होने पर रेल पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जवान के विरुद्ध रेल थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

नशे की हालत में पकड़े गए दो मतदानकर्मी

संवाद सूत्र, मोहनपुर। पंचायत चुनाव कराने आए मतदानकर्मी नशे के हालत में पकड़े गए। मोहनपुर प्रखंड के 18 पंचायत में बुधवार को पंचायत चुनाव कराने को लेकर आए दो मतदान कर्मी नशे की हालत में मतदान केंद्र पर मंगलवार की देर शाम पहुंचे जहां पर महिला पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देख महिला पुलिसकर्मी ने मोहनपुर थाना को दूरभाष पर सूचना दिया। मोहनपुर थाना अध्यक्ष तुरंत करवाई करते हुए दोनों मतदान कर्मियों को गिरफ्तार कर थाने लाया। मोहनपुर थाना अध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए मतदान कर्मी मुकेश कुमार औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वह अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में टेक्निकल पद पर कार्यरत हैं। वह नशे के हालात में थे। वहीं अरविंद कुमार ग्राम बाजितपुर थाना बेलागंज के शिक्षक है। उक्त दोनों लोग शराब के नशे में मतदान कराने को लेकर मतदान संख्या 213 और 214 पर गए थे। उक्त दोनों कर्मी काफी नशे की हालत में थे और महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों कर्मियों को मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें शराब पाई गई। उन्होंने कहा कि शराब अधिनियम के तहत उक्त दोनों कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी