Rohtas: शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्राथमिक में 82 तो मध्य विद्यालय में 15 पद

शिक्षक नियोजन के लिए 25 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि ये आवेदन केवल दिव्‍यांग अभ्‍यर्थियो से ही लिए जाएंगे क्‍येांकि सामान्‍य अभ्‍यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं। उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालय में बहाल किए जाएंगे 45 शिक्षक।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:31 AM (IST)
Rohtas: शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्राथमिक में 82 तो मध्य विद्यालय में 15 पद
शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू। संकेतात्‍मक तस्‍वीर

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। जिले के स्कूलों में रिक्त पदों पर होने वाले शिक्षक नियोजन को ले शुक्रवार से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि 25 जून तक सिर्फ दिव्यांग अभ्यर्थी ही आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। क्योंकि सामान्य कोटि के आवेदन पत्र पूर्व में ही जमा हो चुके हैं। डीईओ संजीव कुमार की माने तो विभागीय निर्देश के आलोक में सिर्फ दिव्यांग शिक्षक पद के लिए ही आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। 

दिव्‍यांगों के लिए 142 पद हैं आरक्षित

जिले के प्राथमिक, मध्य, उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त 3503 पदों में से 142 दिव्यांग शिक्षकों के लिए आरक्षित किया गया है। जिस पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 11 से 25 जून तक निर्धारित की गई है। शिक्षकों का नियोजन पूर्व की रिक्ति के आधार पर किया जाएगा। डीईओ ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में कुल रिक्तियों में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सीट आरक्षित करते हुए इकाईवार रोस्टर को क्लीयर कर दिया गया है। सिर्फ दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी 25 जून तक इकाई के पास आवेदन करेंगे। इकाई के पदाधिकारियों को नियम के आलोक में नियोजन प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। नियोजन उपरांत किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित नियोजन इकाई को जवाबदेह मानते हुए उसके अधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दिव्‍यांग अभ्यर्थियों की रिक्ति:श्रेणीवार  आरक्षित पद 

              कक्षा                     नेत्रहीन    मूक बधिर  चलन   मनोविकार एक से पांचवीं                    20            21        21             20 छठवीं से आठवीं                02            04        04             05 नौवीं व दसवीं                    03            03        04             03 11 वीं व 12 वीं                 10             08         07             07 

chat bot
आपका साथी