बिहार में अंखफोड़वा कांड, गया में बदमाशों ने युवक की पीटकर हत्या करने के बाद आंख भी फोड़ डाला

राजेश दूसरे राज्य में ईंट-भट्ठा पर काम करता था। बरसात के मौसम में वह घर आया हुआ था। सोमवार की दोपहर से घर से बाहर करीबियों के साथ निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो स्वजन व्याकुल हो गये।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:31 PM (IST)
बिहार में अंखफोड़वा कांड, गया में बदमाशों ने युवक की पीटकर हत्या करने के बाद आंख भी फोड़ डाला
गया में युवक की पीटकर हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पवरलडीह गांव के टोला अंबेडकर नगर में मंगलवार को 35 वर्षीय युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पैमार नदी में फेंक दिया। पुलिस ने  शव की पहचान उसी गांव के राजेश मांझी के रूप में की है। हत्या करने के उपरांत बदमाशों ने राजेश मांझी के एक आंख को भी फोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

सोमवार की दोपहर से घर से गायब था राजेश

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार राजेश दूसरे राज्य में ईंट-भट्ठा पर काम करता था। बरसात के मौसम में वह घर आया हुआ था। सोमवार की दोपहर से घर से बाहर करीबियों के साथ निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो स्वजन व्याकुल हो गये। उसकी खोजबीन में टोला के अलावा आसपास के गांव में खाक छानी पर उसे सफलता नहीं मिल सकीं। वहीं, मंगलवार की अल सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पैमार नदी की ओर पहुंचे। देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की इसकी पहचान राजेश मांझी के रूप में किया। इसकी सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे।

टोला से कुछ ही दूरी पर हीं घटना स्थल

पैमार नदी यानि घटनास्थल से अंबेडकर नगर की दूरी महज दो सौ मीटर है। स्वजनों को आशंका है कि हत्या में आसपास के लोग भी  शामिल हो सकते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार राजेश के शरीर पर चोटे के कई निशान भी मिल रहे हैं। बदमाशों ने निर्मम तरीके से उसकी एक आंख को भी फोड़ दिया।

घटनास्थल पर फतेहपुर थाना की पुलिस पहुंची। मृतक राजेश मांझी की पत्नी ने हत्या में कुछ लोगों क नाम शक के आधार पर शामिल होने की बात कही है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि राजेश गांव के तीन लोगों के साथ सोमवार को देखा गया था। वैसे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मनोज राम थानाध्यक्ष फतेहपुर, गया।

chat bot
आपका साथी