कृषि मंत्री ने किसानों को बताए श्रीविधि से धान की खेती के फायदे

गया। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को टिकारी प्रखंड के दरियापुर गांव पहुंचकर ध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:23 AM (IST)
कृषि मंत्री ने किसानों को बताए श्रीविधि से धान की खेती के फायदे
कृषि मंत्री ने किसानों को बताए श्रीविधि से धान की खेती के फायदे

गया। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को टिकारी प्रखंड के दरियापुर गांव पहुंचकर धान की हो रही श्रीविधि तकनीक से रोपनी का मुआयना किया। मंत्री ने किसानों के साथ श्रीविधि से धान लगाने की तकनीक को खुद से रोपनी करके बताया। किसानों को बताया-कितना लाभकारी है श्रीविधि तकनीक से खेती :

-खेत में काम कर रहे किसान अर्जुन यादव, मुसाफिर यादव व अन्य महिला किसानों को श्रीविधि से धान की खेती में होने वाले लाभ की जानकारी दी। साथ ही इस तकनीक में कृषि विभाग से क्या-क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में भी बताया। श्री विधि तकनीक से पौधों का अच्छा विकास होता है। फसल उपज भी सामान्य खेती की तुलना में ज्यादा प्राप्त होती है। इस विधि से धान की खेती करने पर मात्र 2 किलो बीज से एक एकड़ में धान रोपाई हो जाती है। धान को 8 ईंच की दूरी पर पौधा से पौधा और पंक्ति से पंक्ति की दूरी पर लगाया जाता है। धान का एक ही पौधा रोपा जाता है। गया जिला में श्री विधि से धान की खेती के प्रत्यक्षण का 1414 एकड़ का लक्ष्य है। जिला कृषि कार्यालय से उपादान के किट वितरित किये जा रहे हैं। एक एकड़ के प्रत्यक्षण पर सरकार 3280 रुपये की सहायता दे रही है। किसानों ने मंत्री को बताया कि उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की राशि प्राप्त हुई है। मानसून के सामान्य रहने से किसानों द्वारा इन दिनों हर तरफ धान की रोपाई तेजी से की जा रही है। मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ में थे।

chat bot
आपका साथी