रोहतास से लापता लड़की को पुलिस ने कानपुर से किया बरामद, ग्रामीणों की सूझ-बूझ से सुलझी गुत्‍थी

डालमियानगर निवासी लडकी की मां ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में छह अप्रैल 21 को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हाल ही ग्रामीणों ने एक महिला और एक पुरूष को संदेह के आधार पर पकड़ा। उनकी निशानदेही पर लड़की बरामद हुई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:08 PM (IST)
रोहतास से लापता लड़की को पुलिस ने कानपुर से किया बरामद, ग्रामीणों की सूझ-बूझ से सुलझी गुत्‍थी
एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, सांकेतिक तस्‍वीर।

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। डालमियानगर थाना क्षेत्र से ढाई माह पूर्व लापता हुई लड़की को पुलिस ने सोमवार को कानपुर से बरामद कर लिया। इस संबंध में डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू गंगौली नहर वार्ड संख्या एक निवासी लडकी की मां ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में छह अप्रैल 21 को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी, तभी शनिवार को मोहल्लावासियों के द्वारा एक महिला और एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ में महिला की निशानदेही पर अगवा लड़की को कानपुर से बरामद कर लिया।

अपहृत लड़की के साथ एक लड़के को हिरासत में लिया

गिरफ्तार महिला पानपति देवी पति स्व रामगति चौधरी और पुत्र विनोद चौधरी गढ़वा झारखंड के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब में रहते हैं। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआइ सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम कानपुर के लिए रविवार को रवाना हुई थी, जहां छापेमारी के दौरान अपहृत लड़की के साथ एक लड़के को हिरासत में लिया गया है।

लड़की ने कर ली है शादी

उन्होंने बताया कि कानपुर ईया ग्राम नबीन बस्ती थाना बिधुना से लडकी और लडका प्रशांत कुमार गुप्ता पिता संतोष कुमार गुप्ता को हिरासत में लिया गया है।  जिससे डालमियानगर थाने लाया गया है। वहीं पुलिस को लड़की से पूछताछ के बाद पता चला कि लड़की ने प्रशांत गुप्ता से शादी कर ली है। पुलिस ने लड़की और लड़के को 164 के बयान के लिए न्यायालय में ले गई थी। छापेमारी दल में एएसआई सुभाष कुमार सिंह,  सिपाही चंदन कुमार सिंह, महिला कास्टेबल रिता कुमारी, पूजा कुमारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी