Love and Affair Case: शादी के दो दिन पहले लड़की लेकर भागा प्रेमी, अब शिक्षक पिता भुगत रहे सजा

Love and Affair Case मोहनियां थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में छुप-छुपकर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी तय हो गई। इसके बाद प्रेमी लड़की को लेकर फरार हो गया। रविवार रात इसी रंजिश में शिक्षक पिता सहित दो को गोली मारी।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:03 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:31 PM (IST)
Love and Affair Case: शादी के दो दिन पहले लड़की लेकर भागा प्रेमी, अब शिक्षक पिता भुगत रहे सजा
प्रेम प्रसंग में गोली चली, सांकेतिक तस्‍वीर ।

मोहनियां (भभुआ), संवाद सहयोगी। Love and Affair Case: मोहनियां थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में एक युवक-युवती के बीच छुप-छुपकर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी तय हो गई। शादी के दो दिन पहले प्रेमी लड़की को लेकर फरार हो गया। यह बात लड़की वालों को नागवार गुजरी। हरनाथपुर (दुल्हपुर) गांव में इस प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा लड़की को लेकर भागने के मामले में रविवार की रात गोली चल गई। प्रेमी के शिक्षक पिता व एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। इलाज अनुमंडल अस्पताल, मोहनियां में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डेढ़ माह से लड़की को तलाश रहे परिजन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरनाथपुर (दुल्लहपुर) गांव के प्रकाश प्रसाद के पुत्र का गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़के की शादी तय हो गई। डेढ़ माह पूर्व 14 मई को शादी होनी थी। इससे दो दिन पूर्व ही लड़का गांव की अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की पक्ष ने जानकारी मोहनियां थाना को दी। इसके बाद लड़की के स्वजन लड़के के पिता पर लड़की को वापस बुलाने का दबाव बना रहे थे। लड़के के पिता प्रकाश प्रसाद शिक्षक हैं। रविवार की देर शाम प्रकाश प्रसाद गली में खड़े थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर गोली चला दी। वे घायल हो गए। बीच बचाव में अनिल प्रसाद को भी गोली लग गई।

घायलों का कहना है की लड़की के भाई के कहने पर हरनाथपुर ग्राम निवासी तूफानी राम ने पिस्टल से पांच गोली मारी। उसमें एक गोली कंधे को चीरकर निकल गई। अनिल प्रसाद को बांह में गोली लगी है। दोनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डा. एके दास ने इलाज किया। मोहनियां थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि घायलों का बयान लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी