मुख्‍य पार्षद के बाद सासाराम की एक और महिला मुखिया गिरफ्तार, जान लीजिए इस तरह ठग रही थीं अपने वोटरों को

सासाराम से एक बार फिर घोटालेबाजी महिला की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने योजनाओं की राशि गबन करने के मामले में नगर परिषद की मुख्‍य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक महिला अधिकारी की भी तलाश है। अब महिला मुखिया दबोची गई है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:29 PM (IST)
मुख्‍य पार्षद के बाद सासाराम की एक और महिला मुखिया गिरफ्तार, जान लीजिए इस तरह ठग रही थीं अपने वोटरों को
पूर्व में पकड़ी गई नगर परिषद की मुख्‍य पार्षद कंचन देवी। जागरण आर्काइव।

संवाद सूत्र, दिनारा (सासाराम)। एक योजना में धांधली करने के आरोप में अकोढ़ा पंचायत के मुखिया चंद्रावती देवी को भानस पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भानस थानाध्यक्ष उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन बीडीओ विनोद कुमार सिंह द्वारा एक योजना में धांधली करने के आरोप में मुखिया चंद्रावती देवी एवं पंचायत सचिव मंतोष कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मंतोष कुमार सिंह ने न्यायालय से जमानत ले लिया था जबकि मुखिया चंद्रावती देवी फरार चल रही थी। पुलिस ने मुखिया चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि अकोढ़ा पंचायत के मिर्जापुर गगन पुरवा निवासी राजेंद्र चौधरी द्वारा  जिलाधिकारी कृपा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2017-18 की मिर्जापुर गगन पुरवा में ईट सोलिंग की स्वीकृत योजना में मुखिया चंद्रावती देवी तथा पंचायत सचिव मंतोष कुमार सिंह के मिलीभगत से छेड़छाड़ तथा मनमानी की गई है।

जिलाधिकारी ने शिकायत को डीपीआरओ एवं दिनारा बीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। जांचोपरांत आरोप में सत्यता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को मुखिया तथा पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। तत्कालीन बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने 4 दिसंबर 2018 को भानस थाने में मुखिया चंद्रावती देवी एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने प्राथमिकी के आलोक में मुखिया चंद्रावती देवी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह पहले ही न्यायालय से जमानत ले चुके हैं। गौरतलब है कि 18 जून को सासाराम नगर परिषद (उत्‍क्रमित नगर निगम) की मुख्‍य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार किया गया था। उनपर कई योजनाओं में घोटाला करने का आरोप है। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी हिमानी कुमार की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी