Corona Update: मास्‍क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूल रहा है प्रशासन, अापने मास्‍क पहन लिया है कि नहीं

कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्‍क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में बिना मास्‍क वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया है कि नियमित मास्‍क जांच अभियान चलाते रहें।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:52 AM (IST)
Corona Update: मास्‍क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूल रहा है प्रशासन, अापने मास्‍क पहन लिया है कि नहीं
मास्‍क लगाकर घर से निकलने की हिदायत। प्रतीकात्‍मक फोटो

जेएनएन, सासाराम(रोहतास)।  कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद लोगों ने सतर्कता बरतना कम कर दिया था। बिना मास्क के ही घरों से बाहर निकल रहे थे। परंतु दूसरे राज्‍यो में इसकी बढ़ती संख्‍या ने प्रशासन को चौकस कर दिया है। जिला प्रशासन ने गाइड लाइन के अनुपालन पर सख्ती शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन बिना मास्‍क वाले लोगों से जुर्माना भी वसूल रहा है।

डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद के अलावा सासाराम, बिक्रमगंज एवं डेहरी अनुमंडल के एसडीओ को मास्‍क जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए जगह जगह जुर्माना भी वसूलने के लिए कहा गया है ।

लापरवाही बरती तो देना पड़़ेगा जुर्माना

कोरोना महामारी को लेकर लापरवाह हुए लोगों से अब जिला प्रशासन जुर्माना भी वसूलेगा। इसके लिए जिले के विभिन्न जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना मास्क पहने हुए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही उन्हें मास्क देकर घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। जीविका दीदियों एवं आईसीडीएस विभाग की ओर से भी मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि डीएम ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को मास्क को लेकर निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।  इसके लिए अभियान चलाकर बिना मास्क पहने हुए लोगों से जुर्माना राशि वसूलने का निर्देश है। बिना मास्क पहनने वाले लोगों से 50 रुपए जुर्माना वसूलने का निर्देश जारी किया गया है साथ ही उसके बदले में लोगों को मास्क उपलब्ध करा उसे पहनने को लेकर  जागरूक भी किया जा रहा  है।  मास्क के साथ ही हाथों की नियमित सफाई और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी