Rohtas: पड़ोसी से झगड़े के बाद लगा दिया था दुष्‍कर्म का आरोप, पुलिस की जांच में सामने आया सच

रोहतास के डा‍लमियानगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला पुलिस की जांच में झूठा साबित हुआ। पड़ोसी से झगड़े के बाद यह आरोप लगा दिया गया था। पुलिस की जांच मे सच्‍चाई सामने आ गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:51 AM (IST)
Rohtas: पड़ोसी से झगड़े के बाद लगा दिया था दुष्‍कर्म का आरोप, पुलिस की जांच में सामने आया सच
पुलिस की जांच में झूठा निकला दुष्‍कर्म का मामला। प्रतीकात्‍मक फोटो

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। आपसी विवाद के बाद दुष्‍कर्म जैसे संगीन आरोप लगा देने का मामला सामने आया तो पुलिस भी हरकत में आ गई। तत्‍परता से की गई जांच में सच्‍चाई सामने आ गई। इससे निर्दोष कानूनी चंगुल में फंसने से बचा। मामला डालमियानगर थाना क्षेत्र का है। डालमियानगर थाना क्षेत्र से गत शनिवार की रात एक किशोरी को घर से जबरन उठाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला जांच में असत्य पाया गया। पड़ोसी से मारपीट की घटना को दुष्कर्म बता महिला थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। 

घर से उठाकर ले जाने और दुष्‍कर्म का लगाया था आरोप 

महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि सोमवार को संबंधित मुहल्ले में मौके पर जाकर इस मामले की जांच की गई। आसपास के लोगो ने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियो के बीच झगड़ा हुआ था। लड़की व उसके स्वजनों से भी पूछताछ की गई। उनलोगों ने भी विवाद की बात कही। पुलिस ने गहनता से जांच की तो लड़की व उसके स्‍वजनों ने भी दुष्कर्म की घटना से इनकार किया। बहरहाल पुलिस की जांच ने आरोपित को बड़ी राहत दी है। पुलिस की तत्‍परता से निर्दोष कानून के जाल में फंसने से बच गया। 

यह भी पढ़ें- रोहतास में तीन महिलाएं लगी हुईं थीं गंदे काम में, एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने दबोचा

 

बधार में मिला महिला का शव 

कोचस थाना क्षेत्र के कोंहकर गांव के बधार में सोमवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि महिला अर्द्ध विक्षिप्त थी, जो करीब छह-सात साल से कोंहकर व आस पास के गावों में घूमती रहती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस गांव से सटे एक महिला का शव बरामद किया है। शव का अंत्य परीक्षण कराने के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ।

chat bot
आपका साथी