ससुराल में होली मनाने जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत अपने घर लखीसराय से सिरदला अपने ससुराल आ रहा था होमगार्ड के जवान ससुराल में होली मनाने के लिए आ रहे थे होमगार्ड जवान।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 04:32 PM (IST)
ससुराल में होली मनाने जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
क्रेन से वाहन हटवाते थानाध्‍यक्ष दरबारी चौधरी। जागरण।

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा)। पटना रांची रोड एनएच 31 प्राणचक मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रक और बाइक की आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार होमगार्ड जवान बिहार के लखीसराय जिले के वडहिया गांव के महेंद्र प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने उन्हें उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड कराया और आवागमन को फिर से शुरू करा दिया ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना की जानकारी मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को दिया गया। जिसके बाद मृतक होमगार्ड जवान के ससुराल सिरदला से उनके कई रिश्तेदार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक होमगार्ड जवान के साला अजीत कुमार ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व ही इनकी शादी हुई थी,और कुछ महीने बाद यह पिता बनने वाले थे। होली के मौके पर अपने घर से होली मनाने के लिए सिरदला अपने ससुराल आ रहे थे, जहां उनकी पत्नी रह रही थी।

घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को मिलते ही पूरे घर में चीखने चिल्लाने की आवाज शुरू हो गई। मृतक होमगार्ड जवान की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई उनकी मौत की जानकारी उनके ससुराल पक्ष और उनके घर तक पहुंचा दी गई है,ट्रक को जब्त किया गया है। ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा परिजन के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है।

chat bot
आपका साथी