ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, हादसे के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

गया जिले के खिजरसराय टेउसा मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब शनिवार की सुबह टहलने के लिए सड़क पर निकले तब उन्हें घटना के बारे में पता चला।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:22 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:22 AM (IST)
ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, हादसे के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन
खिजरसराय में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, खिजरसराय (गया)। गया जिले के खिजरसराय टेउसा मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब शनिवार की सुबह टहलने के लिए सड़क पर निकले तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। बाइक सवार मृत युवक की पहचान महकार थाना इलाके के भवानीबीघा निवासी 23 वर्षीय निरंजन कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर खिजरसराय थानाध्यक्ष आलोक कुमार पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों ने बताया कि युवक अपने ससुराल घोसी प्रखंड के सुगांव गया हुआ था। वहीं से शनिवार को लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गयी। मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद स्वजनों ने अतरी खिजरसराय मार्ग को घटनास्थल पर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बथानी बीडीओ निर्मल कुमार ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक स्वजन को दिया जाएगा। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है पर स्वजन मानने को तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी