कंप्‍यूटर क्‍लास के लिए निकली गया की नाबालिग को प्रेमजाल में फांसकर भगाया, 12 दिनों बाद प्राथमिकी

इमामगंज थाना क्षेत्र से पहली जून को लापता एक नाबालिग लड़की को भगाने की प्राथमिकी 12 जून को दर्ज कराई गई। इसमें पड़ोसी गांव के तीन युवकों व एक महिला को आरोपित किया गया है। कहा गया है प्रेम जाल में फांसकर भगाया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:33 AM (IST)
कंप्‍यूटर क्‍लास के लिए निकली गया की नाबालिग को प्रेमजाल में फांसकर भगाया, 12 दिनों बाद प्राथमिकी
नााबलिग के अपहरण मामले में की गई प्राथमिकी। प्रतीकात्‍मक फोटो

इमामगंज (गया), संवाद सूत्र। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नबालिग लड़की को छतरपुर गांव के चार लोग भगा ले गए। घटना पहली जून की है। इसकी प्राथमिकी शन‍िवार को दर्ज कराई गई। इसमें एक महिला समेत चार को आरोपित किया गया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में चारों लोगों ने लड़की को भगाया है। अब परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। 

पहली जून को गई थी कंप्‍यूटर क्‍लास में नामांकन के नाम पर 

नाबालिग के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री 12 दिन पहले घर से कहकर निकली थी कंप्यूटर के पढ़ाई के लिए इमामगंज बाजार जा रही है। देर शाम तक वह लौटकर नहीं आई तो चिंता हुई। लेकिन शाम से रात हो गई। वह नहीं आई। हर संभावित जगह पर जाकर उसकी खोजबीन की।  लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि ऐसा संभावना है कि इमामगंज थाना क्षेत्र के ही छतरपुर गांव के चार युवकों व महिलाओं ने बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फांसकर उसका अपहरण कर लिया है।

प्रेम जाल में फांसकर भगाने का आरोप 

इस संंबंध में थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने लड़की के पिता के दिये गए आवेदन के आलोक में बताया कि लड़की एक जून को कंंप्‍यूटर की पढ़ाई के लिए नामांकन कराने के लिए पता करने की बात कहकर घर से निकली थी। वह आज तक घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन करने के बाद पता चला कि प्रेम प्रसंग में उसे भगाया गया है। स्‍वजनों ने शनिवार को इमामगंज के छतरपुर गांव के प्रदीप यादव, भोला यादव, रजमनिया देवी व अमरजीत यादव पर लड़की को बहाल फुसलाकर भगाने की प्राथिमिकी दर्ज कराई है। छानबीन की जा रही है। 

इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अब देखना है कि पुलिस की कार्रवाई में कब तक सफलता मिलती है। सभी की निगाहें इस पर टिक गई हैं।  

chat bot
आपका साथी