बिहार के नवादा जिले के 11 एसआइ समेत बड़ी संख्‍या में हुआ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

नवादा से बड़े पैमाने पर सब इंस्पेक्टर एएसआइ समेत हवलदार व सिपाही का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है। अधिकांश का ट्रांसफर गया किया गया है। मगध रेंज के आइजी अमित लोढ़ा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। यहां देखें पूरी लिस्‍ट।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:29 AM (IST)
बिहार के नवादा जिले के 11 एसआइ समेत बड़ी संख्‍या में हुआ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
नवादा में बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी इधर से उधर, सांकेतिक तस्‍वीर ।

नवादा, संवाद सहयोगी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर जिले के सब इंस्पेक्टर, एएसआइ समेत हवलदार व सिपाही का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है। मगध रेंज के आइजी अमित लोढ़ा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। जिले के 11 दारोगा, 43 जमादार, 42 हवलदार, 3 चालक सिपाही, 2 आयुद्धिक सिपाहियों का तबादला हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिपाहियों का तबादला किया गया है। बताया जाता है कि जिला अवधि पूर्ण करने वाले ऐसे पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित किए गए हैं। जिले के अधिकांश पुलिस पदाधिकारियों का तबादला गया जिले में किया गया है। गौरतलब है कि 18 जून को मगध रेंज के आइजी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जिसमें जिला अवधि, क्षेत्र अवधि पूर्ण करने वाले एसआइ से लेकर सिपाहियों का स्थानांतरण किए जाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद आइजी ने स्थानांतरित सूची पर मुहर लगा दी।

नवादा से स्थानांतरित एसआइ की सूची

उमाशंकर - गया

जयप्रकाश शर्मा - औरंगाबाद

श्याम सुंदर पासवान - गया

धीरज कुमार - गया

मनोज कुमार 2 - गया

शिवशंकर ठाकुर - गया

नंदकिशोर सिंह - गया

फुलन प्रसाद सिंह - गया

महेंद्र साह - गया

अखलेश सिंह - जहानाबाद

सूर्य कुमार राम - गया

-------------------

नवादा आने वाले एसआइ की सूची

अबुजर हुसैन अंसारी - (गया से)

रवि भूषण - (गया से)

रामकृष्ण बैठा - (गया से)

अरुण पासवान - (गया से)

सुबोध कुमार सिंह - (गया से)

हृदयानंद राम - (गया से)

ग्रेबियल मुर्मू - (गया से)

लाल बाबू यादव - (गया से)

जेवियर लकड़ा - (गया से)

अरविंद कुमार सिंह 1 - (गया से)

जयराम सिंह  (जहानाबाद से)

chat bot
आपका साथी