गया में धान की कटनी करने गये खेत में इधर घर में लग गई आग, सारे सामान के साथ 30 हजार नगद नोट भी जलकर हुए खाक

पीड़ित महेंद्र पासवान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमलोग बिल्कुल गरीब परिवार है और इस घटना के बाद ठंड के इस मौसम में खुले आसमान में रहने को विवश हो गए हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:32 PM (IST)
गया में धान की कटनी करने गये खेत में इधर घर में लग गई आग, सारे सामान के साथ 30 हजार नगद नोट भी जलकर हुए खाक
महेंद्र पासवान का जला फुस का घर

 संवाद सहयोगी, टिकारी, गया। गया जिले के टिकारी प्रखंड के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर पंचायत के हसनपुर ग्राम में गुरुवार को दोपहर में एक घर मे अचानक आग लग जाने के कारण 30 हजार नगद सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। उक्त गांव के वार्ड नंबर 15 के निवासी महेंद्र पासवान का फुस का बना घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि सुबह में खाना खाकर हम सभी परिवार खेत में धान काटने चले गए थे। 

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया पर तब तक अब राख हो चुका था

दोपहर में लगभग 12 बजे गांव के ग्रामीणों ने आग लगने की अचानक सूचना दी। जिसके बाद महेंद्र पासवान सपरिवार कटनी छोड़कर दौड़े-दौड़े घर पहुंचे। तब पूरे घर मे आग फैल चुकी थी और ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं। इस क्रम में मोटर पम्पसेट चालू कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया। लेकिन तब तक पूरा घर का फुस, कड़ी-बड़ेरी के साथ अनाज, पलंग, बिछावन, कपड़ा, साईकल, मोटर, कुट्टी मशीन आदि सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया।

ठंड के इस मौसम में खुले आसमान में रहने को विवश

पलंग पर बिछावन के नीचे रखा 30 हजार नगद रुपया भी जल गया। पीड़ित महेंद्र पासवान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमलोग बिल्कुल गरीब परिवार है और इस घटना के बाद ठंड के इस मौसम में खुले आसमान में रहने को विवश हो गए हैं। पासवान ने अनुमंडल प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री के साथ घटना में क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा की मांग की है।

chat bot
आपका साथी