भभुआ में छापेमारी अभियान में शराब मामले में एक दर्जन लोग गिरफ्तार, 40 लीटर शराब बरामद, एक महिला भी हुई गिरफ्तार

शनिवार को एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी सुनीता कुमारी व इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से एक दर्जन शराब के धंधेबाज व नशे की हालत में लोगों को गिरफ्तार किया गया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:16 PM (IST)
भभुआ में छापेमारी अभियान में शराब मामले में एक दर्जन लोग गिरफ्तार, 40 लीटर शराब बरामद, एक महिला भी हुई गिरफ्तार
छापेमारी अभियान में शराब मामले में एक दर्जन लोग गिरफ्तार

 संवाद सूत्र, भगवानपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी सुनीता कुमारी व इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से एक दर्जन शराब के धंधेबाज व नशे की हालत में लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाना के गांव देवसरना के सात लोगों को नशे में गिरफ्तार किया गया है।जिसमें गांव देवसरना के चतुरी मुसहर के पुत्र रामजतन मुसहर तथा पूजारन मुसहर के पुत्र गिरजा मुसहर, स्व. मुरली मुसहर के पुत्र छोटेलाल व चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी करीम मुसहर के पुत्र जितेंद्र मुसहर शामिल हैं।

 बताया जाता है कि उक्त लोगों को देवसरना गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ भगवानपुर अधौरा सड़क पर राधाखाड़ के सामने से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। जिसमें लाल बहादुर यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव चैनपुर थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं। वही घासी मियां के पुत्र सीटू मियां भभुआ वार्ड नंबर 15 के बताए जाते हैं। अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के वशिष्ठ सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह शराब के नशे में पकड़े गए। वहीं पुलिस ने अलग-अलग गांव से पांच लोगों को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव बुच्चा के रामाशीष बिंद की पत्नी पूजा देवी 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार की गई। वहीं उसी गांव के महेंद्र बिंद के पुत्र मोती बिंदू व छोटू बिंद को पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पांच लीटर देसी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

साथ ही पांच लीटर देसी निर्मित महुआ शराब साथ शिव बच्चन बिंद के पुत्र गाजर बिंद बिंद को गिरफ्तार किया गया जो चांद थाना क्षेत्र के भटौली गांव के बताए जाते हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के सुमारू बिंद के पुत्र नाचक बिंद को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार व कृष्ण कुमार सिंह शामिल थे। सभी गिरफ्तार लोगों को बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। बताया जाता है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगवानपुर प्रखंड में सातवें चरण में चुनाव होने वाला है। इसको लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है।

chat bot
आपका साथी