Bihar: सर्वेक्षण अभियान के तहत रोहतास में मिले 84 नए मरीज कुष्ठ रोगी, 445 संदिग्ध की हुई पहचान
रोहतास जिले में चलाए जा रहे कुष्ठ रोगी सर्वेक्षण अभियान में अब तक 84 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं जबकि 445 में यह रोग संदिग्ध पाया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सर्वेक्षण अभियान इस माह के अंत तक चलेगा।
जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले में चलाए जा रहे कुष्ठ रोगी सर्वेक्षण अभियान में अब तक 84 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं, जबकि 445 में यह रोग संदिग्ध पाया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सर्वेक्षण अभियान इस माह के अंत तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के कुष्ठ निवारण टीम ने 33 लाख 23 हजार 320 लोगों के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमे से 16 लाख 52 हजार 686 का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। 84 नए कुष्ठ रोगियों को।डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। जांच क्रम में सबसे अधिक डेहरी प्रखंड में नौ कुष्ठ रोगी तथा सबसे कम राजपुर प्रखंड में सिर्फ एक कुष्ठ रोगी पाए गए हैं।
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह एसीएमओ रोहतास डा अशोक कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पिछले जून जुलाई माह से ही कुष्ठ रोगी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में कुल 25 सौ आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी चिन्हित कुष्ठ रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी एसडीआर (सिंगल डोज रिफैम्पिसिन) दी जा रही है। कहा कि गंभीर कुष्ठ रोगी जिसके पैर में घाव है या सुन्न रहता है, उसे सरकार द्वारा साल में दो बार मुफ्त चप्पल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ कुष्ठ रोगियों को सेल्फ केयर किट भी दिया जा रहा। जिसमें कुल सात प्रकार के विभिन्न उपकरण व दवाइयां रहती हैं।
कुष्ठ रोगियों को मिलता है प्रतिमाह आर्थिक सहयोग
कुष्ठ निवारण कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चिन्हित रोगियों को सरकार द्वारा हर माह पंद्रह सौ रुपये आर्थिक सहयोग के रूप में दिया जाता है। ये लाभ उन्हीं मरीजों को मिलता है जो कुष्ठ रोग की वजह से दिव्यांगता की स्थिति में हों। मरीजों को ढूंढ कर लाने वालों को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता है। पूर्व से जिले में 800 लोगों का प्रमाण पात्र जारी कर उन्हें आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। रोग के लक्षणों के आधार पर मरीजों को छह माह या एक साल की दवा निशुल्क घर तक पहुंचाई जाती है। दवा पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ता को भी चार सौ रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुल सर्वेक्षण संदिग्ध मरीज कुष्ठ रोगी सासाराम 128890 25 06 डेहरी 81977 26 09 अकोढ़ीगोला 145110 18 05 शिवसागर 72430 10 05 चेनारी 65335 23 02 करगहर 61540 62 05 कोचस 82345 36 06 काराकाट 264870 30 05 बिक्रमगंज 72835 10 03 संझौली 82895 08 03 सूर्यपुरा 36548 14 02 दावथ 42358 16 02 नासरीगंज 177467 24 04 राजपुर 74422 17 01 नोखा 12160 15 03 दिनारा 26594 66 08 रोहतास 58984 16 06 नौहट्टा 66782 14 03 तिलौथू 99144 15 06 जिले में कुल प्रखंड : 19 कुल लक्ष्य : 3323320 कुल सर्वेक्षण : 1652686 संदिग्ध मरीज : 445 नए कुष्ठ रोगी : 84