कैमूर में समकालीन अभियान में 80 लोग गिरफ्तार

कैमूर। कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चले समकालीन अभियान में कुल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:44 PM (IST)
कैमूर में समकालीन अभियान में 80 लोग गिरफ्तार
कैमूर में समकालीन अभियान में 80 लोग गिरफ्तार

कैमूर। कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चले समकालीन अभियान में कुल 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कुल सात टीमें बनाई गई थी। अभियान के दौरान कुल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अवैध देसी शराब चार लीटर 900 ग्राम, अवैध विदेशी शराब 24.300 लीटर तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना से तीन, भगवानपुर थाने से पांच, चांद थाना से तीन, बेलांव से एक, रामगढ़ से दो, नुआंव से एक, मोहनिया से 23 , चैनपुर से चार, दुर्गावती से 12, कुदरा से चार, भभुआ से 20, अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाने से प्राथमिकी अभियुक्त दो को गिरफ्तार करके बंध पत्र पर मुक्त कर दिया गया। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में चले बाइक जांच अभियान में कुल 83 वाहनों से 48500 की धनराशि भी वसूली गई है। बता दें कि एसपी राकेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में समकालीन अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना पुलिस को दिया है। पूर्व में भी चले समकालीन अभियान में कई आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें वारंटियों के अलावा शराब कारोबारी, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से आमलोगों में हर्ष है। पूछे जाने पर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

chat bot
आपका साथी