शेरघाटी को स्वच्छता में 51वां स्थान

गया। उत्क्रमित नगर परिषद शेरघाटी स्वच्छता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में राज्य स्तर पर 51वां स्थान प्राप्त किया है। जोन स्तर पर पूर्वी जोन के 50 हजार शहरों में 110वां स्थान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:19 PM (IST)
शेरघाटी को स्वच्छता में 51वां स्थान
शेरघाटी को स्वच्छता में 51वां स्थान

गया। उत्क्रमित नगर परिषद शेरघाटी स्वच्छता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में राज्य स्तर पर 51वां स्थान प्राप्त किया है। जोन स्तर पर पूर्वी जोन के 50 हजार शहरों में 110वां स्थान है। मुख्य पार्षद लीलावती देवी के प्रतिनिधि विनय प्रसाद ने बताया कि जिओ टैग के माध्यम से नगर विकास विभाग की वेबसाइट पर किए जा रहे कार्यों को लगातार अपडेट किया जाता रहा। सफाई कर्मियों की संख्या 85 से बढ़ाकर 110 कर दिया गया। सूखे-गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का वितरण हुआ है। उन्होंने बताया कि कुमारी हिमानी के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार के पश्चात कार्य में तेजी आई है। इसके बाद नगर पंचायत शेरघाटी 2020 के मुकाबले लंबी छलांग लगाते हुए 154वें स्थान से 51वां स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व 2019 में राज्य में हमारा 260 वां स्थान था।

उप मुख्य पार्षद प्रेमप्रकाश उर्फ चिटू सिंह ने कहा कि हर क्षेत्रों में नगर पंचायत ने बेहतर किया है। इसकी बदौलत हम 51वें पायदान पर पहुंचे हैं। सीमित संसाधनों में नगर निकाय का विकास नियमित रूप से जारी है। यहां महीने में मात्र सात से आठ लाख रुपये खर्च हो रहा है। सफाई के लिए क्रय की गई मशीनें:

29 सितम्बर को नगर परिषद शेरघाटी में पांच करोड़ की अधिक लागत से साफ-सफाई से लेकर प्रदूषण नियंत्रण तक की मशीन लगे वाहनों का क्रय किया गया। मुख्य पार्षद लीलावती देवी ने बताया कि क्रय किए गए वाहनों को आमजन की सुविधा के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनय प्रसाद ने बताया कि क्रय किए गए पांच वाहनों में अलग-अलग तकनीक लगे हैं। इसके माध्यम से सड़क सफाई, नाला सफाई के अलावा मच्छर आदि के प्रकोप से बचाने एवं प्रदूषण के नियंत्रण के लिए सुपर डिवाइस लगे वाहनों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नगर के संकीर्ण गलियों में साफ सफाई के लिए 50 हाइड्रोलिक ई-रिक्शा, 50 ट्राली, वेलकम बोर्ड आदि की भी व्यवस्था की गई है। क्रय किए गए वाहनों में कंपैक्टर, एंटी माक्स गन, प्रदूषण नियंत्रण वाहन, स्प्रिंकलर, सुपर शकर जो बड़े-बड़े नाला की सफाई करने के काम आएंगे। सुविधा के एवज में नगर परिषद में बसे नागरिकों की जेब होगी ढीली

अधिकारियों ने कहा कि नगर परिषद के 20 वार्डों में विस्तारित लगभग 50 हजार से की आबादी को सुविधाओं के साथ जेब ढीली करनी पड़ेगी। सुविधा के मुताबिक टैक्स बढ़ाए जाएंगे। स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों का ख्याल रखा जाएगा।

18 महीने तक नहीं रहे कार्यपालक

नगर पंचायत में 18 महीने तक कार्य नहीं हो सका। कार्यपालक पदाधिकारी आते-जाते रहे। अतिरिक्त प्रभार के रूप में बोधगया की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी के पदभार संभालने के बाद नगर पंचायत के कार्यों में गति आई लेकिन पूर्व के मुकदमे में उनके जेल जाने के बाद विकास कार्य पर विराम लग गया। अतिरिक्त प्रभार के तहत कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार का योगदान हुआ है।

डीलक्स शौचालय भी स्वच्छता रैंकिग में सहायक

नगर में प्राइवेट बस पड़ाव परिसर स्थित बनाया गया डीलक्स शौचालय भी स्वच्छता के रैंकिग में सहायक सिद्ध हुआ। सर्वेक्षणकर्ताओं ने इसके आधार पर भी नगर पंचायत को मार्किंग किया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने के लिए की गई जागरूकता भी काम आया। नगर वासियों ने कचरे का वाहन पहुंचने पर घर के कचरे को वाहन में डालना प्रारंभ की किया, जो बेहतर सफाई का संकेत है।

chat bot
आपका साथी