परवरिश योजना के तहत जिले में 458 अनाथ बच्चों को मिला लाभ, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित परवरिश योजना जिले में 458 अनाथ बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कोविड के कारण माता-पिता की मौत के बाद सरकार 18 साल के होने तक हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है। जानिए कैसे करें आवेदन।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:06 AM (IST)
परवरिश योजना के तहत जिले में 458 अनाथ बच्चों को मिला लाभ, यहां जानिए कैसे करें आवेदन
सासाराम में सर्वाधिक 55 अनाथ बच्चों को मिल रहा है लाभ, सांकेतिक तस्‍वीर ।

सासाराम : रोहतास, जागरण संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित परवरिश योजना जिले में 458 अनाथ बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कोरोना के कारण जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कई बच्चे कोरोना संक्रमण की वजह से अनाथ हो गए हैं। अनाथ हुए सभी बच्चों को सरकार 18 साल के होने तक हर महीने एक हजार रुपये की सहायता  राशि प्रदान कर रही है।

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला बाल संरक्षण के तहत परवरिश योजना में सासाराम प्रखंड में सर्वाधिक 55 अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अकोढ़ीगोला में 27, डिहरी (ग्रामीण) में 22, डेहरी (नगर) में 10, नौहट्टा में 15, तिलौथू में 14, रोहतास मे 12, सासाराम में 55, नोखा में 42, करगहर में 21, कोचस में 20, शिवसागर में 19, चेनारी में 18, संझौली में 39, काराकाट में 26, बिक्रमगंज में 25, नासरीगंज में 22, दिनारा दिनारा में 20, दावथ में 18 एवं  राजपूर में 17 अनाथ बच्चों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन :

इस योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय या जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से सहायता ली जा सकती है। आवेदन के साथ बीपीएल सूची का प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी सेविका को जमा करना होगा। सेविका आवेदन की जांच कर सीडीपीओ कार्यालय में जमा करेंगी, जहां से उसे एसडीएम के पास भेजा जाएगा और अंतिम रूप से सहायता राशि के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से नाम सूची में शामिल किया जाएगा।

योजना का जिले में मिल रहा बेहतर परिणाम :

जिला बाल संरक्षण इकाई रोहतास के सहायक निदेशक ने बताया कि परवरिश योजना का जिले में बेहतर परिणाम मिल रहा हैं। जिले में कुल 458 बच्चों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए बच्चों के अभिभावक के साथ संयुक्त खाता खोलना होगा। उसी खाते में सहायता राशि प्रतिमाह मिलती रहेगी। आंगनबाड़ी सेविका अपने क्षेत्र से जानकारी इक_ा कर सीडीपीओ कार्यालय में जमा करेंगी। जहां से आगे की प्रकिया पूरी की जाएगी।

प्रखंड                 लाभान्वित बच्चे

सासाराम                   55

अकोढ़ीगोला                 27

डेहरी                       32

नौहट्टा                        15

तिलौथू                       14

रोहतास                        12

नोखा                            42

करगहर                            21

कोचस                             20

शिवसागर                         19

चेनारी                             18

संझौली                          39

काराकाट                        26

बिक्रमगंज                         25

नासरीगंज                          22

दिनारा                            20

दावथ                              18

राजपुर                             17

chat bot
आपका साथी