कैमूर के चांद प्रखंड में 44 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित 20 को मतदान, भगवानपुर में नामांकन 20 अक्टूबर से

चांद प्रखंड में मतदान के लिए प्रखंड में कुल 167 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 44 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित हैं। 42 मतदान केंद्र संवेदनशील बनाया गया है। वही भगवानपुर में नामांकन का कार्य 20 अक्टूबर से शुरू होगा।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:02 PM (IST)
कैमूर के चांद प्रखंड में 44 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित 20 को मतदान, भगवानपुर में नामांकन 20 अक्टूबर से
भगवानपुर में पंचायत चुनाव के लिए 20 अक्टूबर से नामांकन

संवाद सूत्र, चांद: प्रखंड में 20 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान के लिए प्रखंड में कुल 167 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 44 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित हैं। 42 मतदान केंद्र संवेदनशील बनाया गया है। 20 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। थाना प्रभारी संजय कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि हर बूथ पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहेंगे। 

प्रखंड को 24 सेक्टर में बांटा

थाना प्रभारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि प्रखंड को 24 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बीडीओ ने कहा कि छह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी एवं 13 तकनीकी सहयोगी मतदान के दिन प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी मतदान कर्मियों को मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि कोई परेशानी नहीं हो। 

भगवानपुर में विभिन्न पदों के नामांकन को लगेंगे 12 टेबल 

भगवानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए सोमवार को बीडीओ ने निर्वाचन कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर बुधवार से प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड के नौ पंचायतों में सभी पदों के लिए नामांकन शुरू किया जाएगा। जिसमें मुखिया पद के लिए तीन टेबल, पंचायत समिति सदस्य के लिए दो, सरपंच के लिए दो, पच के लिए दो, वार्ड सदस्य के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का नामांकन दिन के 11 बजे से चार बजे तक होगा। 

भगवानपुर में नामांकन का कार्य 20 अक्टूबर से 

बताया जाता है कि नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश चौधरी, संजय राम, सुदर्शन प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद आदि कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा 19 अगस्त 2021 से नामांकन प्रारंभ करने का निर्देश था। लेकिन 19 तारीख को अवकाश होने के चलते नामांकन का कार्य 20 अक्टूबर से शुरू होगा। 

chat bot
आपका साथी