सासाराम जिले में जनवरी से जून तक घटी 39 लूट की घटनाएं, डीआइजी का दावा, मुस्‍तैद है पुलिस

रोहतास जिले में जनवरी 2021 से बीते जून तक 39 लूट की घटनाएं घटी है जबकि 2020 में 76 घटनाएं दर्ज की गई थी। लूट की बढ़ी घटनाओं से विशेषकर व्यवसायी वर्ग अपनी सुरक्षा को ले चिंतित है। मगर पुलिस मुस्‍तैदी का दावा कर रही है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:43 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:43 AM (IST)
सासाराम जिले में जनवरी से जून तक घटी 39  लूट की घटनाएं, डीआइजी का दावा, मुस्‍तैद है पुलिस
पूरे जिले में पुलिस गश्‍ती का दावा, सांकेतिक तस्‍वीर।

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। रोहतास जिले में जनवरी 2021 से बीते जून तक 39 लूट की घटनाएं घटी है, जबकि 2020 में 76 घटनाएं दर्ज की गई थी। लूट की बढ़ी घटनाओं से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर व्यवसायी वर्ग अपनी सुरक्षा को ले चिंतित है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह अपराध की घटनाओं को लेकर पूरी मुस्‍तैदी बरत रही है।

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में चार, फरवरी में सात ,मार्च में दस, अप्रैल में छह, मई में सात व जून में सात घटनाए जिले में घटित हुई । लूट की अधिकतर घटनाओं का खुलासा  हो गया है । बताया जाता है कि गत वर्ष लूट की 76 घटनाएं घटित हुई थी । वही 2019 में 92 ,2018 में 74 ,2017 में 59 व 2016 में 51 घटनाएं दर्ज की गई थी।

डीआइजी का दावा, मुस्‍तैदी से कार्य कर रही पुलिस

शाहाबाद डीआइजी कार्यालय के डीएसपी अशोक कुमार ङ्क्षसह के अनुसार रेंज में अपराध नियंत्रण को ले डीआइजी पी. कन्नन ने चारों जिलों के एसपी को कई निर्देश दिया है। प्रतिमाह आयोजित बैठक में जघन्य अपराधों की समीक्षा की जाती है। पुलिस प्रशासन लूट की घटनाओं की रोकथाम को ले जेल से छूटे अपराधियो पर कड़ी नजर रखी जा रही है। घटनाओं की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक तरीके भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत पूरे जिले में पुलिस गश्त की जा रही है।

रोहतास जिले घटित लूट की घटनाएं:

2021 में जून तक- 39

2020 - 76

2019 -92

2018 -74

2017 -59

2016 - 51

chat bot
आपका साथी