औरंगाबाद में अलग अलग घटनाओं में 3 जख्मी , दो बाइकों की टक्कर में दंपती व वाहन की चपेट में आकर छात्रा घायल

दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दंपती घायल हो गए। वही दूसरी ओर मदनपुर बाजार के समीप वाहन की चपेट में आकर युवती घायल हो गई। छात्रा घर से मदनपुर ट्यूशन पढऩे के लिए साइकिल से आ रही थी।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 03:08 PM (IST)
औरंगाबाद में अलग अलग घटनाओं में 3 जख्मी , दो बाइकों की टक्कर में दंपती व वाहन की चपेट में आकर छात्रा घायल
दो बाइकों की टक्कर में दंपती व वाहन की चपेट में आकर छात्रा घायल

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर जीटी रोड पर मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दंपती घायल हो गए। घायल महिला रश्मि कुमारी को ज्यादा चोट लगी है। जबकि पति नीरज कुमार को मामूली चोट लगी है। दंपती गया जिले के मानपुर के रहने वाले हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने इलाज के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दंपती अपने घर गया के मानपुर से बाइक द्वारा देव सूर्य मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी बीच सामने से एक अन्य बाइक आकर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। 

वही दूसरी ओर मदनपुर बाजार के समीप वाहन की चपेट में आकर युवती घायल हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि मदनपुर बाजार के समीप जीटी रोड पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर निशा कुमारी नाम की युवती घायल हो गई। वह बरडीह गांव के अखिलेश यादव की पुत्री बताई जाती है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया है। छात्रा घर से मदनपुर ट्यूशन पढऩे के लिए साइकिल से आ रही थी। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

chat bot
आपका साथी