कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए औरंगाबाद में 27 एंबुलेंस उपलब्‍ध, बाकी संसाधन भी जुटाए जा रहे

सरकारी स्तर पर अस्पतालों में 27 एंबुलेंस हैं। सदर अस्पताल औरंगाबाद में सबसे अधिक नौ एंबुलेंस उपलब्ध है। रेफरल अस्पताल कुटुंबा नवीनगर एवं हसपुरा में दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध है। तीसरी लहर से निपटने के लिए खास तैयारी यह है कि एक भी सरकारी एंबुलेंस खराब नहीं है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:37 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:37 AM (IST)
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए औरंगाबाद में 27 एंबुलेंस उपलब्‍ध, बाकी संसाधन भी जुटाए जा रहे
सदर अस्‍पताल में खड़ी सरकारी राशि से खरीदी गई एंबुलेंस। जागरण।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा खूब हो रही है। सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है। दूसरी लहर में एंबुलेंस, आक्सीजन एवं दवा को लेकर कोहराम मचा था। एंबुलेंस खोजने से भी नहीं मिल रहा था जिस कारण कोरोना संक्रमित एक-एक कर दम तोड़ रहे थे। तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में एंबुलेंस की क्या व्यवस्था है इसकी पड़ताल गुरुवार को की गई।

बताया गया कि सरकारी स्तर पर अस्पतालों में 27 एंबुलेंस हैं। सदर अस्पताल औरंगाबाद में सबसे अधिक नौ एंबुलेंस उपलब्ध है। रेफरल अस्पताल कुटुंबा, नवीनगर एवं हसपुरा में दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध है। तीसरी लहर से निपटने के लिए खास तैयारी यह है कि एक भी सरकारी एंबुलेंस खराब नहीं है। सभी सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव, मदनपुर एवं रफीगंज में दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध है। अन्य प्रखंडों में एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध है। प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र गोह में दो एंबुलेंस उपलब्ध है जिससे मरीज बेहतर इलाज को बाहर भेजे जाते हैं।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से खरीदी गई 21 एंबुलेंस

तीसरी लहर की तैयारी में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से खरीदी गई 21 एंबुलेंस की भूमिका अहम होगी। इस योजना के तहत 21 एंबुलेंस की खरीदारी हो गई है, जिसका लाभ यहां के मरीजों को मिलेगा। इस योजना के तहत जो एंबुलेंस खरीदी गई हैं उसकी कीमत 5,03,300 रुपये थी। सरकार ने दो लाख रुपये का अनुदान दिया था। यानी कि तीन लाख रुपये में एंबुलेंस की खरीदारी की गई।

परिवहन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के 11 प्रखंडों में 21 एंबुलेंस खरीदी गई हैं। दाउदनगर को छोड़ सभी प्रखंडों में दो-दो एंबुलेंस की खरीदारी की गई है। इस योजना के तहत खरीदे गए एंबुलेंस मरीजों को भाड़ा पर उपलब्ध कराया जाएगा। भाड़ा परिवहन विभाग तय करेगी। विभाग द्वारा तय भाड़ा से अधिक एंबुलेंस संचालक नहीं ले सकेंगे। बताया जाता है कि प्रखंडों में दो-दो एंबुलेंस मिलने का लाभ आमजन को इस बार मिलेगा। तीसरी लहर में एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विशेष केंद्रीय योजना से खरीदी जाएगी आठ एंबुलेंस

विशेष केंद्रीय योजना से जिले में आठ एंबुलेंस खरीदने की तैयारी है। डीपीएम डा. कुमार मनोज ने बताया कि डीएम से एंबुलेंस खरीदने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मामला संचालन पर आकर अटक गया है। उन्होंने बताया कि विशेष केंद्रीय योजना से खरीदे गए एंबुलेंस के संचालन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से मार्गदर्शन मांगा गया है।

बताया कि समिति को लिखा गया है कि अगर एंबुलेंस की खरीदारी की जाती है तो क्या इसका संचालन जिला स्वास्थ्य समिति से की जा सकती है या नहीं। बताया कि वहां से अब तक कोई आदेश नहीं आया है। जब तक आदेश नहीं आ जाता एंबुलेंस की खरीदारी नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी