शेरघाटी में आठ पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए 26 ने अंतिम दिन किया नामांकन

संवाद सहयोगी शेरघाटी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:24 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM (IST)
शेरघाटी में आठ पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए 26 ने अंतिम दिन किया नामांकन
शेरघाटी में आठ पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए 26 ने अंतिम दिन किया नामांकन

गया । प्रखंड के आठ पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने अंतिम दिन शुक्रवार को नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए चितापकला पैक्स में सिर्फ एक नामाकन मनोज कुमार पिता सोमर यादव द्वारा किया गया है। जबकि चेरकी पंचायत से तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामाकन किया है। श्रीरामपुर पंचायत में छह नामाकन भरे गए हैं। चापी में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। कौशल दास, रामाधार सिंह, संजय यादव, ढावचिरैया से उपेंद्र नौनिया, रामदेव यादव, गोपालपुर से कृष्ण मुरारी सिंह, फुलकेश्वर यादव ने नामाकन किया है। बेला से मुन्नी देवी, सत्येंद्र यादव, अनुज कुमार यादव, शकर कुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव शामिल हैं। कचौड़ी पंचायत से महेंद्र यादव, महावीर यादव, सिद्धेश्वर यादव एवं संजय कुमार भाष्कर ने अध्यक्ष पद के लिए नामंाकन किया है।

कोंच में भयमुक्त मतदान करने को लेकर लगाई सुरक्षा की गुहार संवाद सूत्र कोंच: प्रखंड केर पैक्स के मतदाताओं ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर चुनाव के दिन मतदान केंद्र तक जाने के लिए गाड़ी और सुरक्षा मुहैया कराने की माग की है। ग्रामीण राजेश कुमार, रामाकात सिंह, कन्हैया, मुकेश कुमार, रामप्रवेश मिस्त्री, राजकुमार राम, चंदन कुमार, श्याम नंदन शर्मा, सुभाष शर्मा ने आवे दन में कहा है कि 2014 में चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर जाने से रोकने के लिए गोली चलाकर भय का माहौल कायम किया गया था। जिसके कारण हम लोग लगभग 12:00 बजे तक बूथ पर नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस की मदद मिलने के बाद ही हमने मतदान किया था। इसलिए आग्रह है कि हम लोगों को सुरक्षा के साथ वाहन की सुविधा दी जाए ताकि निर्भय होकर मतदान कर सकें। डोभी में सदस्य समेत 183 लोगों ने किया नामाकन

संवाद सूत्र, डोभी : प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार को नामाकन का कार्य संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 39 अभ्यर्थियों ने नामाकन किया। वहीं 144 अभ्यर्थियों ने सदस्य पद के लिए नामाकन किया है। प्रखंड के कुरमावा पैक्स के अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक 7 लोगों ने नामाकन किया है। वहीं डोभी में पाच लोगों ने नामांकन किया है। कुशाबिजा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक अभ्यर्थी सुरेश यादव ने नामाकन दाखिल किया है।

गुरारू में सात अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

संवाद सूत्र, गुरारू: पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर नामाकन दाखिल करने वाले विभिन्न पंचायतों के छह व सदस्य पद पर नामाकन दाखिल करने वाले एक अभ्यर्थी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। उक्त संबंध में बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद पर नामाकन दाखिल करने वाले डबुर पैक्स के बद्रीनाथ पाडेय, गुडरू पैक्स की पूनम कुमारी, देवकली पैक्स के जितेंद्र रविदास, रौना पैक्स की चिंता देवी, डीहा टैक्स के कुमार शशि शेखर व हीरालाल दास ने अपना नामाकन वापस ले लिया है । वहीं डबुर पैक्स के अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सदस्य पद पर नामाकन दाखिल करने वाले अरविंद पासवान ने भी अपना नामाकन वापस ले लिया है। नामाकन वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। जिसकी सूची प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दी गई है ।

chat bot
आपका साथी