कैमूर में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, स्वस्थ होकर घर लौटे 85 संक्रमित, 24 घंटा में नहीं हुई एक भी मौत

कैमूर जिले में लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे न सिर्फ आमलोगों का हौसला बुलंद हो रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:40 PM (IST)
कैमूर में मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, स्वस्थ होकर घर लौटे 85 संक्रमित, 24 घंटा में नहीं हुई एक भी मौत
कैमूर में पॉजिटिव से ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने वाले लोगों की बढ़ी संख्या, कोरोना जांच की तस्वीर। (प्रतीकात्मक चित्र)

जागरण संवाददाता, भभुआ: कैमूर जिले में लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे न सिर्फ आमलोगों का हौसला बुलंद हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। पिछले 24 घंटा में जिले में मात्र 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 85 है।

वहीं जिले में पिछले 24 घंटा के अंदर किसी की भी मौत कोरोना से नहीं हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 है। कुल  2153 लोगों की हुई जांच में 25 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4134 पहुंच गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 3847 हो गई है। जिले में रिकवरी की दर 93.06 प्रतिशत है। जिले में अब तक 589979 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। जबकि अभी जिले में 264 मरीज एक्टिव हैं। जिले में अब तक कुल 134736 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधौरा में 10, भभुआ में 87, भगवानपुर में 18, चैनपुर में 13, चांद में 15, दुर्गावती में 25, कुदरा में 19, मोहनियां में 20, नुआंव में 2, रामगढ़ में 36 और रामपुर में 12 एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा सात वैसे एक्टिव मामले हैं जो अन्य जिले के हैं। जबकि अधौरा में 3653, भभुआ में 25690, भगवानपुर में 8250, चैनपुर में 12019, चांद में 13515, दुर्गावती में 11597, कुदरा में 14374, मोहनियां में 15759, नुआंव में 10514, रामगढ़ में 12589 और रामपुर में 6776 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी