Paddy Procurement: औरंगाबाद में 23,662 किसानों से खरीदे 2,05,151 लाख एमटी धान, लक्ष्‍य से फिर पिछड़े

औरंगाबाद जिले में एक बार फिर धान खरीद का लक्ष्‍य पूरा नहीं हो सका है। तीन लाख मिट्रिक टन की तुलना में महज दो लाख पांच हजार एमटी धान की खरीदारी हुई। खरीदारी पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:15 PM (IST)
Paddy Procurement: औरंगाबाद में 23,662 किसानों से खरीदे 2,05,151 लाख एमटी धान, लक्ष्‍य से फिर पिछड़े
औरंगाबाद में पूरा नहीं हुआ धान खरीद का लक्ष्‍य। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। धान क्रय (Paddy Procurement) की तिथि समाप्त हो गई। जिले में तीन लाख मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन खरीदारी हुई मात्र 2,05,151 मीट्रिक टन की। इस तरह से लक्ष्‍य फिर पूरा नहीं हो सका। कुल 204 में से 170 पैक्स एवं 11 व्यापार मंडल केंद्रों पर किसानों से धान की खरीदारी की गई। दावा किसानों से धान खरीदने का है परंतु विभाग के पास रैयत एवं गैर रैयत किसानों की सूची तक उपलब्ध नहीं है। कहा जा रहा है कि क्रय केंद्र पर जो धान खरीदे गए हैं उसमें अधिकांश गैर रैयत किसानों का है। अगर सही से उसकी जांच की जाए तो सच्चाई सामने आएगी।

जून तक चावल की आपूर्ति नहीं की तो होगी कार्रवाई

जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीन्द्र नारायण ने बताया कि क्रय केंद्र पर 21 फरवरी से खरीदारी बंद है। पैक्स एवं व्यापार मंडल से अब तक मात्र 49,113 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई है। जून तक चावल की आपूर्ति करना है। जो पैक्स जून तक खरीदारी के अनुसार चावल की आपूर्ति नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सबसे अधिक 22 पैक्सों में रफीगंज में धान की खरीदारी की गई है। ओबरा एवं नवीनगर में 18-18 पैक्सों पर धान क्रय किए गए हैं। सबसे कम 11 पैक्सों पर हसपुरा प्रखंड में धान की खरीदारी की गई है।

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

170 पैक्स व 11 व्यापार मंडल ने की धान की खरीदारी 49,113 मीट्रिक टन चावल एसएफसी को हुई आपूर्ति विभाग के पास रैयत व गैर रैयत किसानों की सूची उपलब्ध नहीं

प्रखंड        किसानों की संख्या     कितनी हुई खरीदारी

औरंगाबाद          1925                19,123

बारुण                 2129                19,067

दाउदनगर           2431                17,585

देव                     1677                15,202

गोह                   1930                 17,580

हसपुरा               1573                 14,090

कुटुंबा                 2411                 18,298

मदनपुर             1454                 10,098

नवीनगर            2481                 21,084

ओबरा               3539                  31,223

रफीगंज             2101                  21,795

chat bot
आपका साथी