औरंगाबाद के 202 भूमिहीन लोगों को मिलेगा अपना घर, PM आवास योजना का लाभ दिलाने की हो रही पहल

भूमि नहीं रहने के कारण इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। 30 लाभुकों का मामला भूमि हेतु अंचल स्तर पर लंबित है। 75 मामले जिला भू-अर्जन कार्यालय में लंबित है। 49 लाभुकों का मुख्यमंत्री आवास स्थल क्रय योजना के तहत चयन किया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:05 AM (IST)
औरंगाबाद के 202 भूमिहीन लोगों को मिलेगा अपना घर, PM आवास योजना का लाभ दिलाने की हो रही पहल
भूमिहीन लोगों को मिलेगा अपना घर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। अब भूमिहीनों को शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिले में प्रखंड वार भूमिहीनों को चिन्हित किया गया है। भूमिहीनों को आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर उपविकास आयुक्त अंशुल कुमार ने अंचल अधिकारियों के साथ बैठक किया है।

डीडीसी ने अंचलाधिकारी को आदेश दिया है कि जो भूमिहीन परिवार हैं उनको भूमि उपलब्ध कराएं ताकि उनके सिर पर छत का सपना पूरा हो सके। डीडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता सूची में वैसे बचे लाभूक जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है या भूमि न होने  के कारण आवास की स्वीकृति नहीं मिली है, उन्हें भूमि उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद आवास की स्वीकृति मिलेगी।

भूमि नहीं रहने के कारण इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। 30 लाभुकों का मामला भूमि हेतु अंचल स्तर पर लंबित है। 75 मामले जिला भू-अर्जन कार्यालय में लंबित है। 49 लाभुकों का मुख्यमंत्री आवास स्थल क्रय योजना के तहत चयन किया गया है। डीडीसी ने बताया कि गरीबों को आवास योजना का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि सभी गरीब को आशियाना अवश्य हो। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

प्रखंड का नाम  - लाभुकों की संख्या

औरंगाबाद    - 27     बारुण    -   97 दाउदनगर  -   03 देव    -   15 गोह -   19 हसपुरा   -     01 कुटुंबा   -  00 मदनपुर   -    15 नवीनगर  -  11 ओबरा    -  08 रफीगंज -   06
chat bot
आपका साथी