बिहार बोर्ड: फिर गायब हुईं मैट्रिक की 20 हजार कॉपियां, सात हजार बरामद, दो गिरफ्तार

बिहार बोर्ड में गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में बोर्ड की कुछ कॉपियां गायब होने से सनसनी मची थी। बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की हजारों कॉपियां फिर गायब हो गईं हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:55 PM (IST)
बिहार बोर्ड: फिर गायब हुईं मैट्रिक की 20 हजार कॉपियां, सात हजार बरामद, दो गिरफ्तार
बिहार बोर्ड: फिर गायब हुईं मैट्रिक की 20 हजार कॉपियां, सात हजार बरामद, दो गिरफ्तार

गया [जेएनएन]। बिहार बोर्ड (बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) में आए दिन गड़बडि़यों की खबरों की यह ताजा कड़ी है। गया के राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा 2017 की जांची गई 20 हजार कॉपियां गायब हो गईं। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या पूनम कुमारी ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने सात हजार कॉपियों के साथ एक कबाड़ी वाले सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, शेष 13 हजार कॉपियों का पता अभी तक नहीं चल सका है।

प्राचार्या पूनम कुमारी ने बताया कि बीते 13 सितंबर को जब विद्यालय खुला तो मैट्रिक परीक्षा की कुछ कॉपियां मैदान में पड़ीं मिलीं। शंका पर जांच-पड़ताल की गई। पाया गया कि कॉपियों से भरे सौ बैग गायब हैं। प्रत्येक बैग में 200 कॉपियां थीं। यहां कुल 1.65 लाख कॉपियां जांच के बाद रखी गई थीं, जिन्‍हें वापस ले जाने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा गया था।

घटना की प्राथमिकी प्राचार्या पूनम कुमारी ने दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रमना स्थित अनुसूचित जाति टोला से छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि चोरी की गई कॉपी को टिल्हा धर्मशाला स्थित फूच्चू कबाड़ी के यहां बेचा गया है। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार किया।

कबाड़ी ने पुलिस को बताया कि कॉजियों को ट्रक पर लादकर पटना जिले के मसौढ़ी भेजा जा रहा था। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पितामहेश्वर टीओपी के पास खड़े ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में लदी सात हजार कॉपियां बरामद कर सिविल लाइंस थाने लाई गईं। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी