शरारती तत्वों ने चाकंद में की तोड़फोड़, पथराव, कई जख्मी

जागरण संवाददाता, गया : शरारती तत्वों ने शनिवार को चाकंद के माहौल को फिर खराब कर दिया। शुक्रवार को भी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM (IST)
शरारती तत्वों ने चाकंद में की तोड़फोड़, पथराव, कई जख्मी
शरारती तत्वों ने चाकंद में की तोड़फोड़, पथराव, कई जख्मी

जागरण संवाददाता, गया : शरारती तत्वों ने शनिवार को चाकंद के माहौल को फिर खराब कर दिया। शुक्रवार को भी ऐसी कोशिश की गई थी, पर प्रबुद्ध लोगों व प्रशासन ने मामले को शांत करा दिया था। हालांकि, तनाव व्याप्त था।

दूसरे दिन माहौल ऐसा गर्म हुआ कि वौली मैदान पर तोड़फोड़ व मारपीट की घटना हुई। इसमें कई लोग जख्मी भी हुए हैं। घटना के समय मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। कुछ शरारती तत्व मैदान में लगे बाजार में उदंडता करने लगे। दुकानों में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। स्थिति बिगड़ती महिलाओं ने घरों की छतों से शरारती तत्वों पर पथराव किया। इसके बाद वे लोग वहां से भाग खड़े हुए। प्रशासन ने घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। इधर, इधर, तोड़फोड़ व पथराव के बाद चाकंद बाजार की दुकानें बंद होने लगीं। इसी बीच बेलागंज व चाकंद की पुलिस ने मोर्चा संभाला। जिला मुख्यालय में वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद यहां से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा देर शाम भारी पुलिस बल के साथ चाकंद पहुंच चुके थे। जहां से भी सूचना मिली, वहां सर्च अभियान चलाया गया। सड़कों पर खड़े और जुलूस में शामिल लोगों को अपने-अपने घर भेजा गया।

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर ऐसे शरारती तत्व अफवाह फैलाते हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात है। इधर, स्थिति गंभीर होते देख जिला मुख्यालय से सीआरपीएफ को भी बुलाया गया।

----------------------

डीएम व एसएसपी

की गाड़ी टकराई

घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय से डीएम व एसएसपी रवाना हुए। चूंकि स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना थी, इसलिए गाड़ियां तेज रफ्तार में जा रही थीं। चाकंद में दोनों की गाड़ी टकरा गई। वाहन को मामूली क्षति हुई है। दोनों पदाधिकारी सुरक्षित हैं। एसएसपी ने कहा कि दोनों वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। टक्कर के वक्त दोनों एक ही एक ही गाड़ी में सवार थे।

--------------------

चाकंद में कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। कुछ तोड़फोड़ व पथराव की घटना हुई है। प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की है। वहां स्थिति बिल्कुल सामान्य है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

अभिषेक सिंह

जिलाधिकारी, गया

----------------

चाकंद को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कई तरह की अफवाह यहां से लेकर जिला मुख्यालय तक फैलाई गई। कुछ लोगों के बीच झड़प हुई है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

राजीव मिश्रा

एसएसपी,गया

chat bot
आपका साथी