औरंगाबाद शहर में प्रतिदिन 12 घंटे कोविड टीकाकरण की सुविधा, यहां द‍ेखिए डिटेल इंफरमेशन

औरंगाबाद शहर में इस तरह के कोविड टीकाकरण कैंप की कमी महसूस की जा रही थी। पर्व त्योहार के सीजन में बाहर से आने और जाने वालों को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:52 PM (IST)
औरंगाबाद शहर में प्रतिदिन 12 घंटे कोविड टीकाकरण की सुविधा, यहां द‍ेखिए डिटेल इंफरमेशन
सुबह नौ से रात के नौ बजे तक होगा टीकाकरण, सांकेतिक तस्‍वीर।

दाउदनगर (औरंगाबाद), संवाद सहयोगी। शहर में लखन मोड़ के पास स्थित राजकीय मध्य विद्यालय संख्या दो में टीकाकरण के अस्थाई कैंप का शुभारंभ मंगलवार (19 अक्‍टूबर) को किया गया। यहां सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का पात्र व्यक्ति यहां आकर वैक्सीनेशन करा सकता है। शहर में इस तरह के कैंप की कमी महसूस की जा रही थी। पर्व त्योहार के सीजन में बाहर से आने और जाने वालों को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र का प्रारंभ किया गया है।

एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कारपेट बिछाने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया। जिसे बाद में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से वैक्सीनेशन हो यह महत्वपूर्ण है। ताकि सभी व्यक्ति का जीवन सुरक्षित रह सके। जिला टीकाकरण पदाधिकारी उमेश कुमार वर्मा के कहा कि 12 घंटे तक प्रतिदिन यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां फर्स्ट डोज के अलावा जिनका सेकंड डोज छूटा है। वह भी वैक्सीन ले सकते हैं। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर में व्यवसायियों की संख्या अधिक है, जो कई कारणों से व्यस्त रहते हैं। रात नौ बजे तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने से उनको काफी सुविधा होगी। साथ ही जो दूसरे प्रदेश या शहर से यहां आने या यहां से जाने वाले व्यक्ति हैं, उनके लिए भी काफी सहज होगा कि वे 12 घंटे में कभी भी वक्त निकालकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। बताया कि करीब ढाई महीने तक यह सेंटर यहां चलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शिव शंकर झा, स्वास्थ्य प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, यूनिसेफ के प्रखंड प्रबंधक गिरीश चंद्र वर्मा, यूनिसेफ से कामरान खान, वैक्सीनेटर हीरामणि हर्ष उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी