सीढ़ दुंदीचक गांव में शिक्षा के बाद भी जागरूकता नहीं, 11 संक्रमित, प्रशासन भी लापरवाह

गया। अतरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ दुंदीचक गांव में छह अप्रैल से 15 मई तक कुल 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांव की आबादी लगभग चार हजार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:50 PM (IST)
सीढ़ दुंदीचक गांव में शिक्षा के बाद भी जागरूकता नहीं, 11 संक्रमित, प्रशासन भी लापरवाह
सीढ़ दुंदीचक गांव में शिक्षा के बाद भी जागरूकता नहीं, 11 संक्रमित, प्रशासन भी लापरवाह

गया। अतरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ दुंदीचक गांव में छह अप्रैल से 15 मई तक कुल 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांव की आबादी लगभग चार हजार है। शिक्षित गांव होने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में ग्रामीणों में जागरूकता नहीं देखी जा रही। लोग मास्क नहीं पहन रहे और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगाकर कोरोना का दूसरा टीका दिया जा रहा था। इसी दौरान कोरोना जांच होने पर सात लोग संक्रमित पाए गए। सभी लोगों को दवाई देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

सीढ़ पंचायत के मुखिया अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सात लोग संक्रमित पाए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। नहीं तो संक्रमित लोगों के आसपास के घर के लोगों को जांच नहीं किया गया है। मुखिया ने बताया कि गांव में लगभग 10 शादियां हो चुकी है। गांव में संक्रमण फैलने का मुख्य कारण शादी विवाह ही हो सकता है। गांव के रांची में रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी थी। उनका श्राद्ध कार्य यहीं हुआ था। एक व्यक्ति की मौत कोरोना से बोकारो में हुयी है। उनका श्राद्ध रविवार को होना है। लोग शिक्षित होने के बाद भी जागरूक नहीं है।

प्रशासन स्तर से भी लापरवाही बरती जा रही है। गांव में एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र है, जो एक वर्ष से बंद है। उसे कोई देखने वाला नहीं है। गांव के बगल में मल्हाचक गांव है, वहां भी 10 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इतना लोग संक्रमित होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन द्वारा गांव को सैनिटाइज नहीं कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम नृपेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की लापरवाही के कारण संक्रमण फैल रहा है। सीढ़ दुंदीचक गांव में कोरोना का पहला टीका लगभग 300 लोगों को लगाया गया था। लेकिन जब दूसरा टीका लगाने के लिए शुक्रवार को गांव पहुंचे, तो मात्र पांच लोग ही दूसरा टीका लगाने आए। जब गांव में लोग पॉजिटिव पाए जाते हैं। तो उनके आसपास के घरों में जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती है। तो लोग कोरोना की जांच करवाने से मना करते हैं। लोग समझाने के बाद भी तैयार नहीं होते। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक संक्रमण फैलते रहेगा।

chat bot
आपका साथी