गया जंक्शन पर 101 किलोग्राम चांदी बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

गया। जंक्शन पर शुक्रवार को रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्लेटफार्म संख्या-एक पर 02942 आसनसोल-भावनगर स्पेशल ट्रेन से 100 किलो 900 ग्राम चांदी के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस की टीम ने बिना कागजात ले जाए जा रहे चांदी की 27 सिल्लियों के साथ दो को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई। दोनों ज्वेलरी के कारीगर बताए जाते हैं। ये लोग गया से आगरा जा रहे थे। रेल पुलिस के अनुसार आगरा की दुकानों में ये सिल्ली बेचने का धंधा करते हैं। साथ ही दोनों आपस में भाई हैं। रेल थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित और चांदी के सिल्ली को आयकर विभाग को सौंप दिया है। बरामद चांदी की सिल्ली की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:24 PM (IST)
गया जंक्शन पर 101 किलोग्राम चांदी बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
गया जंक्शन पर 101 किलोग्राम चांदी बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

गया। जंक्शन पर शुक्रवार को रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्लेटफार्म संख्या-एक पर 02942 आसनसोल-भावनगर स्पेशल ट्रेन से 100 किलो 900 ग्राम चांदी के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस की टीम ने बिना कागजात ले जाए जा रहे चांदी की 27 सिल्लियों के साथ दो को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई। दोनों ज्वेलरी के कारीगर बताए जाते हैं। ये लोग गया से आगरा जा रहे थे। रेल पुलिस के अनुसार आगरा की दुकानों में ये सिल्ली बेचने का धंधा करते हैं। साथ ही दोनों आपस में भाई हैं। रेल थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित और चांदी के सिल्ली को आयकर विभाग को सौंप दिया है। बरामद चांदी की सिल्ली की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।

रेल थाना प्रभारी सुरेंद्र राय ने बताया कि रेल पुलिस गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आसनसोल-भावनगर स्पेशल ट्रेन पहुंची। पुलिस की गश्ती टीम ने ट्रेन के कोच संख्या बी-3 के बर्थ नंबर 25 और 28 पर बैठे दो व्यक्ति को संदिग्ध हाल में देखा। दोनों से पूछताछ कर पास रहे ट्रॉली और पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई। जिसमें चांदी की 27 सिल्ली मिली। साथ ही गले में पहने जाने वाला एक हसुली भी जब्त की गई जो चांदी का था। दोनों व्यक्ति चांदी के सिल्ली से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके।

रेल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। बताया कि वे गया से आगरा जा रहे थे। आगरा में विभिन्न दुकानों पर आभूषण बेचने का काम करते हैं । कागज के संबंध में पूछने पर दोनों सिर्फ चालान दिखा पाए। खरीद फरोख्त के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए आरोपित में केशवदत शर्मा और शिवदत शर्मा यमुनाब्रीज थाना एतमत दौला जिला आगरा उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। केशवदत शर्मा ने बताया कि वे दोनों भाई हैं और आभूषण के कारीगर हैं। रेल थाना प्रभारी ने बताया कि चांदी की सिल्ली की बरामदगी की सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के पहुंचने पर गिरफ्तार दोनों और चांदी को उनके हवाले कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी