अटल सभागार में ही समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू : राधामोहन

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में नवनिर्मित अटल सभागार में ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य समारोह को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:56 PM (IST)
अटल सभागार में ही समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू : राधामोहन
अटल सभागार में ही समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू : राधामोहन

मोतिहारी । पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी में नवनिर्मित अटल सभागार में ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य समारोह को संबोधित करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने शुक्रवार को राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री व डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव के साथ इसका विधिवत उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से बने इस सभागार की पहले क्षमता काफी कम थी। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने अपने सांसद निधि व विश्वविद्यालय के सहयोग से इस सभागार का निर्माण कराया है। अब इसमें तीन हजार तक लोग आसानी से बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। यह सौभाग्य की बात है कि इस योजना का सर्वप्रथम उपयोग उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी सभागार बन जाने से अब किसानों का प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रम में काफी लाभ मिलेगा। इसमें मंच के साथ ग्रीनरूम व शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने पशु चारा उत्पादन केंद्र का भी उद्घाटन किया और बताया कि यहां से गाय-भैंस व अन्य दुधारू मवेशियों स्वादिष्ट चारे की व्यवस्था की जाती है। इस चारे में पौष्टिकता भी भरपूर उपलब्ध होती है। इस मौके पर राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव, केकृविवि प्रबंध समिति के सदस्य सह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, भाजपा के जिला महामंत्री ड़. लालूबाबू प्रसाद, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, कोषाध्यक्ष कुमार विजय, केविके के मुख्य वैज्ञानिक अरविद कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी