टॉपर विद्यार्थियों को भारतीय महर्षियों के नाम पर मेडल

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न वर्गों में दिए जाने वाले मेडल की घोषणा विश्वविद्यालय ने कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:54 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:54 AM (IST)
टॉपर विद्यार्थियों को भारतीय महर्षियों के नाम पर मेडल
टॉपर विद्यार्थियों को भारतीय महर्षियों के नाम पर मेडल

मोतिहारी । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न वर्गों में दिए जाने वाले मेडल की घोषणा विश्वविद्यालय ने कर दी है। गुरुवार को रघुनाथपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रशासनिक भवन में प्रति कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय, ओएसडी-एडमिन डॉ. पद्माकर मिश्र, प्रभारी, जन संपर्क प्रकोष्ठ प्रो. पवनेश कुमार व जन संपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को कुलाधिपति मेडल दिया जाएगा। यह मेडल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा प्रदान किया जाएगा। विभिन्न विभागों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति मेडल दिया जाएगा, जिसे कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भारत के महान महर्षियों, आचार्यों व वैज्ञानिक के नाम से मेडल दिया जाएगा। जीव विज्ञान संकाय के टॉपर को महर्षि सुश्रुत गोल्ड मेडल, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के टॉपर को महर्षि कणादि गोल्ड मेडल, शिक्षा संकाय के टॉपर को महर्षि कात्यायन गोल्ड मेडल, मानविकी एवं भाषा संकाय के टॉपर को महर्षि वाल्मिकी गोल्ड मेडल, समाज विज्ञान संकाय के टॉपर को सम्राट अशोक गोल्ड मेडल, वाणिज्य एवं प्रबंधन विज्ञान संकाय के टॉपर को आचार्य कौटिल्य गोल्ड मेडल व कम्प्यूटर विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकाय के टॉपर को आर्यभट्ट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। ----------------- केविवि में दस और नए संकाय का भेजा गया प्रस्ताव प्रभारी, जनसम्पर्क प्रकोष्ठ, प्रो. पवनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को 10 नए विभागों को शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन विभागों में ऊर्जा विज्ञान विभाग, पर्यावरण विज्ञान विभाग, फाइन आ‌र्ट्स विभाग, भूगोल, इतिहास, भारतीय ज्ञान परंपरा, नैनो साइंस एंड टेक्नॉलॉजी विभाग, दर्शन शास्त्र, लोक प्रशासन विभाग, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी