नारायणी को जन्म हुओ आज, बधाई सारे भक्तों को

राणी सती दादी जी के जन्मोत्सव पर शनिवार को मारवाड़ी समाज झूम उठा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:00 AM (IST)
नारायणी को जन्म हुओ आज, बधाई सारे भक्तों को
नारायणी को जन्म हुओ आज, बधाई सारे भक्तों को

मोतिहारी। राणी सती दादी जी के जन्मोत्सव पर शनिवार को मारवाड़ी समाज झूम उठा। शहर स्थित राणीसती मंदिर पूरे दिन दादी जी के श्रृंगार, पूजन, भजन व मंगलपाठ से भक्तिमय रहा। मारवाड़ी समाज राणीसती दादी जी को मां जगदम्बा स्वरूप मानता है और मार्ग शीर्ष नवमी पर इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद तक सैकड़ों भक्तों ने दादी जी का दर्शन व पूजन किया। दोपहर 2 बजे के बाद भजन व मंगलपाठ शुरू हुआ। इसी के साथ इलाके में भक्ति का रस घुलने लगा। मंदिर व आसपास में एक स्वभाविक जागृत माहौल बन गया। वही फूलों की वर्षा के बीच महाआरती की गई एवं 56 प्रकार के व्यंजनों को भोग लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजेश बूबना ने बताया कि दादीजी के जन्मोत्सव को ले 13 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सूबे के विभिन्न जिलों में किया गया है जो आगामी एक दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दादीजी की जयंती पर आयोजित मंगल गुणगान यात्रा का प्रथम पड़ाव का सौभाग्य चंपारण के दादी भक्तों को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत अजय तुलस्यान व प्रियंका गुप्ता ने बधाई सारे भक्तों को, मिठाई सारे भक्तों को नारायणी को जन्म हुओ आज, बधाई सारे भक्तों को.. गीत गा कर भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व श्रीदादी जी नारायणी बाई की जीवनी का सचित्र प्रदर्शन भक्तों के लिए किया गया। वही मंगलपाठ में सैकड़ों महिला दादी भक्तों ने भाग लिया। इसके पूर्व दरभंगा से चले रथ का एनएच पर दादी भक्तों ने स्वागत किया। रथ शहर के छतौनी, मीना बाजार, ज्ञानबाबू चौक, ¨हदी बाजार होते हुए श्रीराणीसती मंदिर पहुंचा। यहां राणीसती मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा पूजन-आरती के साथ मंगल यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्ष, पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक आरती की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव कुमार तुलस्यान, मधुसुदन जालान, पवन केजरीवाल, संजीव नोपानी, प्रदीप झूनझूनवाला, राहुल शर्मा, मुकेश पोद्दार, प्रदीप जालान, रजत अग्रवाल, रेणू जालान, पुष्पा तुलस्यान सहित अन्य लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी