तीन दिवसीय रामाश्रम आध्यात्मिक तांत्रिक सत्संग यज्ञ संपन्न

मोतिहारी । प्रखंड के बोकानेकलां गांव में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रामाश्रम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:44 AM (IST)
तीन दिवसीय रामाश्रम आध्यात्मिक तांत्रिक सत्संग यज्ञ संपन्न
तीन दिवसीय रामाश्रम आध्यात्मिक तांत्रिक सत्संग यज्ञ संपन्न

मोतिहारी । प्रखंड के बोकानेकलां गांव में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रामाश्रम आध्यात्मिक आंतरिक सत्संग के बैनर तले आयोजित ज्ञान यज्ञ समारोह व गुरु पूजन समर्थ गुरु की स्थूल उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते सम्पन्न हुआ। सत्संग में दर्जनों की संख्या में साधक शामिल थे। कई सत्रों में विभक्त सत्संग के दरम्यान व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य उपेन्द्र पांडेय ने भक्तों को अपने संबोधन में कहा कि गुरु से मानव को परम शांति की प्राप्ति होती है। बिना गुरु किए रास्ता तय नहीं हो सकता है। इसलिए उस महापुरुष की शरण लो जिसने ईश्वर का साक्षात्कार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे गुरु और ईश्वर को दो नहीं मानते। वहीं विभिन्न सत्रों को अपने संबोधन में समर्थ गुरु रामाशंकर पांडेय ने कहा ईश्वर निराकार होता है, लेकिन गुरु साकार होता है। गुरु की शरण में जाने से लोगों को शांति और सुकून मिलता है, कठिन से कठिन दुखों का निवारण होता है। साथ ही मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। गुरु के साकार रूप पर यदि हम विश्वास करने लगे तो अंत में एक भरोसा हो जाता है कि गुरु हमारी रक्षा करेंगे और हम निर्भय हो जाते हैं। ध्यान के दौरान व्यासपीठ पर नन्हें सिंह, जितेंद्र सिंह, अंदर से प्रदीप जायसवाल,पंकज सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी