मृतक के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, विधानसभा में होगी चर्चा : संपत

मोतिहारी। सुगौली नगर पंचायत के बंगरा में मिड डे मील बनाने वाली केंद्रीयकृत रसोईघर के स्टीम बॉयलर विस्फोट मामले का जायजा लेने रविवार को सिवान जिला के दरौंदा विधायक संपत राम ने लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:43 PM (IST)
मृतक के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, विधानसभा में होगी चर्चा : संपत
मृतक के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, विधानसभा में होगी चर्चा : संपत

मोतिहारी। सुगौली नगर पंचायत के बंगरा में मिड डे मील बनाने वाली केंद्रीयकृत रसोईघर के स्टीम बॉयलर विस्फोट मामले का जायजा लेने रविवार को सिवान जिला के दरौंदा विधायक संपत राम ने लिया। उन्होंने घटना के बारे में लोगों से विस्तृत रूप से जानकारी ली और घटना पर दु:ख प्रकट किया। विस्फोट में मारे गए मजदूरों व घायलों को सरकार व संस्था द्वारा मुआवजे की मांग की। परिजनों को उचित न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। वहीं स्थानीय पुलिस ने नव प्रयास संस्था के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि घटना को लेकर मोतिहारी डीपीओ से एनजीओ के संबंध में पूरी जानकारी ली। जिसके बाद नव प्रयास संस्था के अध्यक्ष नई दिल्ली के आंबेडकर नगर निवासी कुंवरपाल सिंह, निदेशक मोतिहारी चांदमारी के रजनीश कुमार सिंह, सुगौली के नरेंद्र कुमार सिंह और मोतिहारी के बरियारपुर, छतौनी निवासी नवीन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में कोटवा थाना के चितरिया का उमेश कुमार, हरसिद्धि पानापुर का अभिमन्यु कुशवाहा और विजय यादव जीवधरा पीपरकोठी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही बरियारपुर मोतिहारी का नवीन कुमार, जिवधारा का गुड्डू कुमार और भवानीपुर संग्रामपुर का शिवाकांत कुमार घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी