अभिलेखागार के तत्कालीन लिपिक व दफ्तरी बर्खास्त

मोतिहारी । जिला अभिलेखागार के तत्कालीन लिपिक गणेश साह व तत्कालीन दफ्तरी को जिलाधिकारी शी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:25 PM (IST)
अभिलेखागार के तत्कालीन लिपिक व दफ्तरी बर्खास्त
अभिलेखागार के तत्कालीन लिपिक व दफ्तरी बर्खास्त

मोतिहारी । जिला अभिलेखागार के तत्कालीन लिपिक गणेश साह व तत्कालीन दफ्तरी को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि पूर्व में इनपर कई आरोप था। इनपर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। विभागीय कार्रवाई में आरोप सत्य पाए जाने के बाद डीएम ने उक्त कार्रवाई की है। दोनों पर जमीन के रेकॉड में हेराफेरी समेत कई आरोप था। इनसे कई बार कारण पृच्छा भी मांगा गया, पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। इनके खिलाफ विभागिीय कार्रवाई चल रही थी। जांच में आरोप सत्य पाया गया, जिसके आलोक में कार्रवाई की गई। बताया गया कि लिपिक गणेश साह वर्तमान में सिकरहना में पदस्थापित हैं।

chat bot
आपका साथी