योग्यता से चंपारण का नाम रौशन कर रहे गौरव

मोतिहारी। बच्चे के नामकरण से पहले अभिभावक सोच विचार कर नाम रखते है। फिर अपने मन की उत्कंठा को मन में संजोए अपने बच्चे का नाम इसी विश्वास से रखते है कि भविष्य में वह पूरा हो ।

By Edited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 11:12 PM (IST)
योग्यता से चंपारण का नाम रौशन कर रहे गौरव
योग्यता से चंपारण का नाम रौशन कर रहे गौरव
मोतिहारी। बच्चे के नामकरण से पहले अभिभावक सोच विचार कर नाम रखते है। फिर अपने मन की उत्कंठा को मन में संजोए अपने बच्चे का नाम इसी विश्वास से रखते है कि भविष्य में वह पूरा हो । इसी विश्वास को पूरा कर रहे है पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा मौजे गांव निवासी गौरव कुमार। जो विगत पांच वर्षो से केंद्र और राज्य सरकारों में लोकनीति विशेषज्ञ के तौर पर नीति निर्माण प्रक्रिया और क्रियान्वयन पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। पूर्वी चंपारण के इस लाल ने देश में बिहार और अपने जिले का नाम गौरान्वित किया है। वहीं पिता राजकिशोर मिश्र माता इंदू देवी के उस सपने को पूरा कर अपने नाम के शाब्दिक अर्थ को सिद्ध कर रहे है। दूरभाष पर बातचीत में श्री गौरव ने बताया कि देश स्तर पर चंपारण का नाम एक बार फिर गौरान्वित होने जा रहा है। आगामी 9 जुलाई को दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैकया नायडू उनके द्वारा लिखित शासन से सुशासन की ओर पुस्तक का उपराष्ट्रपति भवन में लोकार्पण करेंगे। यह पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है और सौभाग्यशाली क्षण होगा । यह किताब बदलते परिवेश में शासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में काफी मदद देगा। इससे पहले वे बीते वर्ष हरियाणा सरकार में काम कर चुके है। जहां सुशासन लाने में काफी कुछ मदद मिली थी। इस उपलब्धि के लिए श्री कुमार को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया और विजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा यंग अचीवर अवार्ड दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक देश में शासन के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालती है। जिसमें यह दर्शाया गया है कि आधुनिक लोकतंत्र और सभ्य समाज में शासन का तात्पर्य क्या होता है। देश की शासन व्यवस्था का जो स्वरूप ब्रिटिश काल में था वह किस प्रकार धीरे-धीरे बदला और भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आने के बाद विगत पांच वर्षों में शासन कैसे सुशासन के रूप में परिवर्तित हुआ है। पुस्तक की रचना में उन्हें निरंतर अग्रज सुबोध कुमार मिश्र का मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रही है जिसका उल्लेख करते हुए वे बताते हैं कि वे जो कुछ हैं उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन की वजह से हैं। यही कारण है कि बिहार के एक पिछड़े क्षेत्र का युवा आज देश की राजधानी में अपनी योग्यता के बल पर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावित प्रसारित करने की क्षमता रखता है।
chat bot
आपका साथी