बगही बखतौर पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू

हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नेपाल से निकलने वाली नदियों से आदापुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही का जायजा लेने गुरुवार को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अधिकारियों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 01:40 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 01:40 AM (IST)
बगही बखतौर पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू
बगही बखतौर पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू

मोतिहारी । हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नेपाल से निकलने वाली नदियों से आदापुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही का जायजा लेने गुरुवार को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अधिकारियों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान खेल भवन बनाने के लिए प्रखंड व उच्च विद्यालय परिसर का भी मुआयना किया। साथ ही अधिकारियों के साथ श्यामपुर,गम्हरिया कला, लतियाही व हरकटवा गांव पहुंचे। जहां लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुना। साथ ही बैकुण्ठधाम व हरकटवा गांव को जोड़ने वाले दुधौरा नदी पर निर्माणाधीन पुल को देख नाराजगी जताई तथा इसकी वस्तुस्थिति से डीएम को तस्वीर के माध्यम से अवगत कराया। नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए कटावरोधक बनाने के लिए बेरियर बनाने हेतु डीएम से बात की।साथ ही हरसंभव मदद करने की बात भी कहीं। वहीं लतियाही गांव पहुंच अग्निपीड़ित शिवनाथ साह के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। बाढ़ से परेशान बगही बख्तौरा पहुच ग्रामीणों के समस्याओं से रूबरू हुए।

ग्रामीणों का कहना था कि गत वर्ष जब हम सब बाढ़ से घिरे थे तो तत्कालीन विधायक आकर भरोसा दिलाया था कि पसाह नदी पर बांध बनेगा तथा कटकेनवा से बगही तक सड़क का निर्माण होगा। पर आज तक नहीं बन सका। आखिर हम सब कब तक बाढ़ की विभिषिका झेलेंगे। विधायक श्री सिन्हा ग्रामीणों से कहा समस्याओं का समाधान है। इसके लिए पहल कर रहे हैं। शीघ्र ही समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

मौके पर डीसीएलआर रामदुलार राम, बीडीओ आशीष कुमार मिश्र, सीओ संजय कुमार झा, बीएओ बिनय कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर भगत, मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, नितेश पटेल, औधेश सहनी, भिखारी साह व मदनचंद प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी