क्रांति व बदलाव की पवित्र भूमि है चंपारण की धरती : शुक्ला

मोतिहारी । चंपारण की धरती क्रांति व बदलाव की पवित्र भूमि है। यहां से बदलाव की हवा सिर्फ राज्य हीं नही पूरे देश को बदलने की क्षमता रखती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM (IST)
क्रांति व बदलाव की पवित्र भूमि है चंपारण की धरती : शुक्ला
क्रांति व बदलाव की पवित्र भूमि है चंपारण की धरती : शुक्ला

मोतिहारी । चंपारण की धरती क्रांति व बदलाव की पवित्र भूमि है। यहां से बदलाव की हवा सिर्फ राज्य हीं नही पूरे देश को बदलने की क्षमता रखती है। एक बार फिर बिहार को नकली नेताओं से छुटकारा दिलाने का आगाज चंपारण की धरती से निर्माण यात्रा के रूप में हो चुका है। उक्त बातें रविवार को द प्लुरल्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम शुक्ला ने रघुनाथपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। कहा कि बिहार की राजनीति में लोगों की नई सोंच व राज्य के विकास के उद्देश्य से नवगठित पार्टी प्लुरल्स ही बिहार का भविष्य है। इससे बिहार का नवनिर्माण संभव हो सकेगा। निर्माण यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहें प्लुरल्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शुक्ला ने कहा कि सभी अच्छे लोग पार्टी में है, लेकिन आप सब को मजबूत बनने की जरूरत है। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने व पार्टी संगठन को आगामी नई चुनौतियों से सामना करने के लिए नई रणनीति बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी निर्माण यात्रा के क्रम में वे आज मोतिहारी पहुंचे है। कहा कि हमारे हरेक कार्यकर्ता को त्यागी व संघर्षशील बनना होगा, तभी पंचायत से लोकसभा चुनाव तक पार्टी की ताकत का प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि बिहार को पहली बार ऐसी राजनीतिक पार्टी का मंच मिला है, जहां हर कोई गर्व कर सकता है। युवआों व शिक्षितों के लिए यह पार्टी एक सुनहरा अवसर के रूप में सामने आ रही है। प्रमंडल प्रभारी अनु विवेक ने कहा कि पार्टी बिहार के नवनिर्माण के लिए वरदान साबित होगी। पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष अभिनव भारती ने कहा कि प्लुरल्स पार्टी उन सबकी पार्टी है जो बिहार में बदलाव की इच्छा रखते है। जिला सचिव विकास केसरी ने कहा कि जो बेहतर बिहार चाहते है वो प्लुरल्स से जुड़ने के आकांक्षी है। डॉ. राजन कुमार ने कहा कि यह पार्टी एक साफ सुथरी राजनीति के मिशन को लेकर चली है। इसका उद्देश्य बिहार में बदलाव करना है। कुंदन श्रीवास्तव ने कहा कि प्लुरल्स एक क्रांति का प्रतीक है जो बिहार बदलने को प्रतिवद्ध है। मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी है प्लुरल्स पार्टी। वही संरक्षक रामदर्शन सिंह ने युवाओं व बुद्धिजीवियों से आह्वान किया है कि वे बेहतर बिहार के निर्माण के लिए द प्लुरल्स पार्टी से जुड़े। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी