जिलाधिकारी ने लिया सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यो का जायजा

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के विकास कार्यो के संबंध में नवपदस्थापित जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 12:29 AM (IST)
जिलाधिकारी ने लिया सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यो का जायजा
जिलाधिकारी ने लिया सीमावर्ती क्षेत्र के विकास कार्यो का जायजा

रक्सौल । भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के विकास कार्यो के संबंध में नवपदस्थापित जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें इंडो-नेपाल बॉर्डर के भौगोलिक स्थिति और विकास कार्यो के संबंध में जानकारी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यो को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया कि अंतरराष्ट्रीय महत्व का शहर है। आप सबको इसका ख्याल रख शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए। संबंधित विभाग के कार्यो की समीक्षा करनी चाहिए। इस क्रम में अधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर समस्या और समाधान करने का निर्देश दिया। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के संबंध में जानकारी ली। करीब एक घंटे तक चली बैठक के संबंध में स्थानीय अधिकारी अधिकृत रूप से कुछ भी जानकारी नहीं दी। बताया कि विकास कार्यो और भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। विकास कार्यो की गति को तेज करने और जनसमस्याओं के प्रति गंभीर रहने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र के एकमात्र अंगीभूत इकाई खेमचंद्र ताराचन्द्र महाविद्यालय में इंडोर स्टेडियम के भूमि का निरीक्षण किया। डीएम श्री अशोक ने बताया कि करीब साढ़े छह करोड़ की लागत से महाविद्यालय के भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराए जाने कि योजना है। भूमि का स्थल निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित एडीएम अनिल कुमार, एसडीओ अमित कुमार को आवश्यक निर्देश दिया। जिसमें तत्काल भूमि की पैमाइश कराने और नक्शा तैयार करने का आदेश दिया। इस दौरान इंडो नेपाल योजना के कार्यो की समीक्षा की। संबंधित मामले में गंभीर रहने का आदेश दिया। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता व कार्यपालक अभियंता के वेतन पर रोक लगा दिया। इस मौके पर डीटीओ अनुराग कौशल, डीसीएलआर मनीष कुमार, पीजीआरओ आनन्द प्रकाश आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी श्री अशोक ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया। जिसमें कहा कि करीब दो करोड़ की लागत से इंडो-नेपाल कलचरल स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए स्थल तत्काल चिन्हित करने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी